यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार अखिलेश और मायावती से मिलीं, बोलीं- ये सिद्धांतों की लड़ाई

राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की साथ ही उनके विधायकों से वोट मांगे।

राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को है। चुनाव से तीन दिन पहले वह लखनऊ पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में सपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक को सबोधित किया।
इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। अखिलेश ने कहा, हमारा मीरा कुमार को पूरा समर्थन है। वहीं मीरा ने कहा, ये सिद्धांतों की लड़ाई है।
मीरा कुमार ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की, उनके साथ राज बब्बर मौजूद रहे।





