अक्षय कुमार से Toilet- एक प्रेमकथा का नाम सुनकर मुस्कुराए PM मोदी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और उनके साथ की फोटो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की जिसकी खास बात इसका कैप्शन है.

अक्षय कुमार से Toilet- एक प्रेमकथा का नाम सुनकर मुस्कुराए PM मोदी

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: एयरवेज कंपनी क्वांटास के सीईओ के चेहरे पर पोती पाई

अक्षय कुमार फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिला और मौका मिला उन्हें अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के बारे में बताने का. फिल्म का टाइटल सुनकर वो मुस्कुरा दिए और मेरा दिन बन गया. 

Met PM @narendramodi and got the opportunity to tell him about my upcoming ‘Toilet-Ek Prem Katha.’ His smile at just the title made my day!

अक्षय के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा कि खुशी हुई आपसे मिल के, शुभकामनाएं. 

Happy to have met. My best wishes. https://twitter.com/akshaykumar/status/861843459765805058 …

अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ के जरिए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की मशाल थामे हुए हैं. वे अपनी फिल्म के जरिए शौचालय के महत्व पर रोशनी डालने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने छह मिनट का एक वीडियो जारी किया और ट्वीट किया, ‘टाइम है अपनी सोच और शौच दोनों बदलने का.’ फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं और फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.

अक्षय की फिल्म का नाम सुनकर इसलिए मुस्कुराए PM 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का सकारात्मक असर पूरे देशभर में दिखने लगा है और अक्षय की फिल्म इस मुद्दे पर जोर देती है. सफाई को लेकर लोगों की सोच बदल रही है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जाता है. स्वच्छ भारत के कारण भारत ने यात्रा और पर्यटन इंडेक्स में 12वें स्थान पर छलांग लगाई है. स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर मौजूद आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में निर्माण कराए गए व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों की संख्या 47.70% ही है. वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश ओडिशा, बिहार और जम्मू कश्मीर से आगे है. ऐसे में अक्षय की फिल्म का आना उनके इस अभि‍यान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी.

अक्षय की फिल्में में देश की समस्याओं पर फोकस करती हैं
वैसे भी अक्षय कुमार देश की समस्याओं और भावनाओं से जुड़ी फिल्मों पर खासा जोर दे रहे हैं. उनकी ‘जॉली एलएलबी-2’ भी देश में कोर्ट केसों के अंबार पर फोकस थी. उनकी फिल्में दर्शकों से कनेक्ट करने का का काम कर रही हैं. बॉलीवुड के कुछ अन्य एक्टर और डायरेक्टर भी इस बात को बखूबी समझ चुके हैं.

अब अगस्त में रिलीज होगी टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. यह फिल्म अब 11 अगस्त को रिलीज होगी. पहले यह 2 जून को रिलीज होने वाली थी.

 
Back to top button