अंबाति रायुडू की पारी कई शतकवीरों पर भारी, 5वें वनडे में न्यूजीलैंड के उड़ाए होश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजी अंबाति रायुडू ने मुश्किल हालातों में ऐसा काम किया कि प्रतिद्वंद्वी देखते रह गए।अंबाति रायुडू की पारी कई शतकवीरों पर भारी, 5वें वनडे में न्यूजीलैंड के उड़ाए होश

रायुडू ने 113 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 90 रन की बेहतरीन पारी खेली। रायुडू शतक से बेशक चूके, लेकिन भारत के स्कोर को सम्मानजनकर स्थिति तक पहुंचाने का बंदोबस्त कर गए।

रायुडू ने युवा ऑलराउंडर विजय शंकर के साथ मिलकर 98 रन की साझेदारी की। इस पारी में विजय शंकर ने भी शानदार 45 रन का योगदान किया। इसी के साथ रायुडू ने कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

रायुडू-शंकर के बीच हुई 98 रन की पार्टनरशिप वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के देश में पांचवें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रिची बेरिंग्टन और मैट मचान के बीच पांचवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई थी।

अफसोस की बात यह है कि वनडे में अंबाति रायुडू पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जो न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले गए वनडे में 90 प्लस स्कोर पर आउट हुए।

Back to top button