अंडे की नई डिश ‘पिकनिक एग’…

अंडे की यह एकदम अलग रेसिपी है जिसमें हैम, चीज और प्याज की स्टफिंग की जाती है और इसके बाद इसे डीप फ्राई किया जाता है. वैसे अंडे से आप कई चीज़ें बना सकते हैं और कई तरह की डिश का मज़ा ले सकते हैं. ऐसे में आप हम आपको पिकनिक एग के बारे में बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को आप घर पर बना सकते हैं.

पिकनिक एग की सामग्री
250 gms हैम स्लाइस
30 ग्राम चीज, कद्दूकस
10 उबले हुए अंडे (छीलकर लम्बाई में आधा कटे हुए)
2 कच्चे अंडे फेंटे हुए , तलने के लिए
7 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
2 प्याज, बारीक कटा हुआ
एक मुट्टी सूजी
डीप फ्राई करने के लिए गर्म तेल
एक चुटकी नमक
पिकनिक एग बनाने की विधि
1.उबले हुए अंडे के सफेद और पीले भाग को अलग कर लें.
2.अंडे के पीले भाग को मैश कर लें.
3.हैम और एक साथ मिलाएं. इसमें मिर्च, चीज और अंडे के पीले भाग को मिलाएं.
4.इसे तब तक मिलाएं जब तक यह अच्छी तरह न मिल जाए.
5.ब्लॉस को रोल कर लें और इन्हें अंडे के सफेद भाग में स्टफड करें.
6.अंडे के दो हिस्सों को एक साथ जोड़े.
7.इसे फेंटे हुए अंडे में डिप करें और फिर सूजी में लपटे इसके बाद डीप फ्राई करें.





