अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की एक कॉल से यूपी में मचा था हडकंप, ये था पूरा मामला

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि ये वही रवि पुजारी है जिस पर हाल में यूपी के उन्नाव जिला निवासी एक ब्लॉक प्रमुख को फोन कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला चर्चा में आया था। रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार किया गया है।अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की एक कॉल से यूपी में मचा था हडकंप, ये था पूरा मामला

20 सितंबर 2018 खुद को डॉन रवि पुजारी बताकर उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला आया था। इसके बाद जिले में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसपी ने एक एसआई व चार सिपाहियों की तैनाती प्रमुख के साथ कर दी थी। सुरक्षाकर्मियों की प्रतिदिन ड्यूटी बदलने की भी फरमान जारी किया गया था।

20 सितंबर 2018 को नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के फोन कर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी बताया था।

उसने 3 दिन के भीतर छह बार फोन कर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगी थी। उसने रकम जुटाने के लिए दो दिन का वक्त दिया था और इसके बाद जान से मारने की धमकी दी थी।

ब्लॉक प्रमुख ने तत्कालीन एसपी हरीश कुमार से लेकर शासन स्तर तक सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसको देखते हुए ब्लॉक प्रमुख की सुरक्षा में एक एसआई के साथ ही चार सिपाहियों की तैनाती कर दी गई थी।

Back to top button