जल्द आपको देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच, सामने आई ये ताजा खबर…

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में BCCI द्वारा आयोजित किए जाने वाले ICC T20 विश्व कप 2021 के चार ग्रुप की घोषणा की। आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

काउंसिल के इस फैसले पर भारत और पाकिस्तान टीमों के फैंस से सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

20 मार्च 2021 तक टीम रैंकिंग के आधार पर चुने गए ग्रुप्स में, गत चैंपियन वेस्टइंडीज को सुपर 12 के ग्रुप 1 में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया। जिसमें राउंड 1 की दो क्वालीफायर टीम उनके साथ शामिल होंगी।

ग्रुप 2 में पूर्व चैंपियन भारत और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और राउंड 1 की बची दो क्वालीफायर टीमें शामिल होंगे।

आठ टीमें पहले राउंड में भाग लेंगी, जिसमें श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि शेष छह टीमों ने आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालिफायर के जरिए अपनी जगह पक्की की है।

ग्रुप ए में आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया श्रीलंका में शामिल हो गए, जबकि ओमान, पीएनजी और स्कॉटलैंड ग्रुप बी में बांग्लादेश का सामना करेंगे।

Back to top button