आप जानते हैं ये इंसान कंधों पर हैलीकाप्‍टर उठा सकता है

कमाल के फ्रांज मुलेनर

आपने हल्‍क की फिल्‍में देखी होंगी जो बेहद शक्‍तिशाली है पर वो एक काल्‍पनिक चरित्र है यहां हम आपको मिला रहे हैं वास्‍तविक जिंदगी के ऐसे शख्‍स है जो इतना ताकतवर है कि अपने कंधो पर हेलीकॉप्‍टर उठा सकता है, इनका नाम फ्रांज मुलेनर है। ऑस्ट्रिया के फ्रांज ने हेलीकॉप्टर को कंधों पर उठाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोई व्यक्ति अपने कंधों पर अपने वजन से डेढ गुणा तक भार उठा सकता है। फरांज ने 650 किलो वजन को अपने कंधों पर उठाकर इसे गिनीज बुक में शामिल कर लिया है। उन्होंने 30 सेकेंड के रिकॉर्ड समय में अपने कंधों पर हेलीकॉप्टर उठाया था।

आप जानते हैं ये इंसान कंधों पर हैलीकाप्‍टर उठा सकता है

करते रहे हैं ऐसे कमाल

हालाकि जब फ्रांज मुलेनर तय 900 मार्क के निशान तक पहुंचे थे तो उनके चेहरे पर तकलीफ झलक आई थी। वैसे वो भारी भरकम समान उठाने के शौकीन रहे हैं और धातु से बनी सबसे भारी चीज को लंबे समय तक उठाने का रिकार्ड भी बना चुके हैं। उन्‍होंने  2005 में भी एक भारी समान उठाने का रिकॉर्ड बनाया था। 

Back to top button