सज-धजकर नहीं जाएं प्लेन में, सुंदर दिखने के बजाय होगा नुकसान

विज्ञान ने हमारी ज़िंदगी को काफी बदल दिया है. जहां एक वक्त में एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में ही हमारी हालत खराब हो जाती थी, वहीं अब परिस्थितियां बदल गई हैं. हवाई यात्राओं ने इस समस्या को आसान बना दिया है. भले ही आपको पैसे थोड़े ज्यादा खर्च करने पड़ें लेकिन आप आराम से मीलों की दूरी को घंटों में सेट सकते हैं.
ज़मीन पर होने वाली यात्रा को लेकर बहुत ज्यादा नियम-कानून नहीं होती हैं और इसके लिए ज्यादा सोचने-समझने की ज़रूरत भी नहीं होती पर हवाई यात्रा में ऐसा नहीं है. हवाई यात्रा के दौरान आपको कुछ सावधानियां भी रखनी चाहिए, जिनके बारे में हम लोगों को कम ही पता होता है. आज ऐसी ही एक सलाह उन लोगों के लिए, जो प्लेन में जाने से पहले अच्छा-खासा मेकअप करते हैं.
प्लेन में नहीं करिए मेकअप!
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन में यात्रा से पहले सजना-संवरना ठीक नहीं है क्योंकि ये आपकी त्वचा के लिए अच्छे के बजाय खराब हो सकता है. कोरियन स्किनकेयर कितना बेहतरीन होता है, ये तो सब जानते हैं. यहां के एक स्किन एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया पर बताया है कि फ्लाइट में मेकअप करने से बुरा कुछ नहीं हो सकता. हवाई यात्रा के दौरान किया गया मेकअप आपकी त्वचा को सुखा देता है. जब त्वचा सूख जाती है, तो इसमें अपने आप आयल रिलीज़ होने लगता है. ऐसे में आपके चेहरे पर लगा सारा मेकअप तेल से पेस्ट जैसा बन जाएगा.
और भी है नुकसान
इतना ही नहीं स्किन एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि ब्लड फ्लो में आने वाले बदलाव की वजह से भी नुकसान होता है. 30 हज़ार फीट की ऊंचाई पर मौजूद हवा की क्वालिटी त्वचा के लिए ज़रा भी अच्छी नहीं होती है. उनके मुताबिक इस हवा में मौजूद टॉक्सिन त्वचा की सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और कोलैजन को तोड़ देते हैं. इससे त्वचा जल्दी खराब हो जाती है. इतना ही नहीं सूर्य की किरणों के पास पहुंचने से अल्ट्रा वायलेट रेज़ भी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे सन प्रोटेक्शन क्रीम लगाना ठीक होता है.





