UP: योगी ने राहुल को अपशकुन कहते हुए कहा- रोहिंग्या शरणार्थी नहीं घुसपैठिए…

  • लखनऊ.सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- ”राहुल जी के पैरे जिस प्रदेश में पड़ते हैं वो प्रदेश उनके लिए अपशकुन हो जाता है।” वहीं, योगी ने आयोध्या में मंदिर पर कहा- ”अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने ये देश की जन भावना है।”
    UP: योगी ने राहुल को अपशकुन कहते हुए कहा- रोहिंग्या शरणार्थी नहीं घुसपैठिए...

    अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश की जन भावना

    – योगी ने राम मंदिर पर कहा- ”अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने ये देश की जन भावना है। ये मामला सूप्रीम कोर्ट में है। हमें निर्णय का इंतजार करना चाहिए। सरकार उसमें कहीं पार्टी नहीं है। लेकिन अयोध्या का अपना महत्व है, हम उसे नकार नहीं सकते।” 
    – ”दीपावली का पर्व भगवान राम के अयोध्या के आगमन के तौर पर ही मनाया जाता है। इस लिए हम प्रयास कर रहे हैं कि दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या में एक यूनिक इवेंट हो। इसको लेकर हमारी तैयारी हो रही है।”

    राहुल के पैर जिस प्रदेश में पड़े वो अपशकुन

    – योगी ने राहुल गांधी के गुजरात में प्रचार करने पर कहा- ”राहुल जी कहीं भी जा सकते हैं। वो कांग्रेस के नेता हैं। लेकिन अब कांग्रेस के लोग ही राहुल के नेतृत्व पर प्रश्न उठा रहे हैं।”
    – ”कांग्रेस के नेता खुद ही इस बात को कहते हैं कि राहुल जी के पैरे जिस प्रदेश में पड़ते हैं वो प्रदेश उनके लिए अपशकुन हो जाता है। कांग्रेस फिर से गुजरात में बुरी तरह से हारेगी।”

    रोहिंग्या शरणार्थी नहीं घुसपैठिए

    – योगी ने म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों पर कहा- ”भारत सरकार ने इसपर अपनी स्थ‍िति साफ कर दी है। रोहिंग्या शरणार्थी नहीं घुसपैठिए हैं। जिन लोगों की सहानुभूति रोहिंग्या से है, उनसे पूछना चाहिए कि इन लोगों के द्वारा म्यांमार में निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई बौधों की हत्या गई। अगर इसके बाद भी इनकी कोई वकालत कर रहा है तो ये अच्छी स्थ‍िति नहीं है।”

    बीआरडी में बच्चों की मौत ऑक्सीजन से नहीं

    – योगी ने बीआरडी में बच्चों की मौत पर कहा- ”विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। मौत बुरी होती है। हमें प्रयास करना चाहिए कोई मौत न हो। लेकिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के आधार पर जो बातें की गई आज ये साबित हो गया है कि उससे किसी की मौत नहीं हुई। इंसेफलाइटिस से बीआरडी में बच्चों की मौत हुई।” 
    – ”इंसेफलाइटिस से भी बच्चों की मौतें नहीं होनी चाहिए। हम उसका प्रयास कर रहे हैं। इंसेफलाइटिस के बारे में सपा-बसपा हमें बताएगी ये हास्यास्पद है।” 
    – ”कांग्रेस ने इस बीमारी को लेकर क्या किया ये मैं इनसे पूछना चाहता हूं। कांग्रेस के नेता बताएंगे कि सरकार में रहते उन्होंने इस बीमारी के लिए क्या किया?”

    अखिलेश ने आधी अधूरी मेट्रो का किया उद्धाटान

    – योगी ने मेट्रो के उद्धाटन पर कहा- ”जब मेट्रो की घोषणा उन्होंने (अखि‍लेश) कर दी तो उसको चलने में 8-9 महीने क्यों लग गए? ये इस लिए कि इन्होंने आधी अधूरी तैयारी के साथ मेट्रो का उद्धाटन कर दिया था। लेकिन काम जो पूरा करेगा उसी को उसका श्रेय मिलेगा।”
Back to top button