कोरोना को लेकर योगी सरकार ने किया बड़ा फैसला, अब यूपी होगा पूरी तरह से…

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, योगी सरकार ने यूपी सरकार ने 15 जिलों को पूरी तरह से सील कर दिया है. यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा. इन जिलों में 13 अप्रैल तक कोई भी आवाजाही नहीं होगी. यहां तक की सामानों की होम डिलिवरी होगी.

यूपी सरकार ने जिन 15 जिलों को पूरी तरह से सील किया है, वह हैं- लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर. इन जिलों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह से सील किया जाएगा.
5000 के पार हुई देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या, मौत के आकड़ो ने उडाए सबके होश…
योगी सरकार का कहना है कि इन जिलों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह सील कर दिया गया है. इस दौरान कोई दुकानें नहीं खुलेंगी, सिर्फ आश्वयक वस्तुओं की होम डिलिवरी होगी. इसके साथ ही केवल कर्फ्यू पास वालों को घर से निकलने की इजाजत दी जाएगी. 13 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.





