योगी आदित्यनाथ ने किया वादा काशी में बनेगा पावन पथ, सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त
वाराणसी. दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा, काशी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के अलावा सनातन हिन्दू धर्म के आस्था का केन्द्र भी है। काशी को उसका विश्व स्तरीय स्वरूप फिर से वापस लाया जाएगा। काशी विश्वनाथ को केन्द्र मानते हुए महामृत्युंजय महादेव, कालभैरव सहित नौ दुर्गा और नौ गौरी के मंदिरों का सर्किट के रूप में ‘पावन पथ’ बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पावन पथ के मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कराकर उसका सौंदर्यीकरण और लाइट सहित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। 

आगे पढ़िए सीएम ने और क्या कहा…
योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश-विदेश के लोगों की निगाह इस धर्मनगरी काशी पर लगी रहती है, लेकिन जाम के कारण लोग यहां आने से कतराते हैं। ऐसे में पावन पथ के रूप में यहां के प्रमुख मंदिारों का सर्किट तैयार कर पूरी तरह विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगामी दौरे से पहले 30 हजार स्ट्रीट एलईडी लाइटों को शत-प्रतिशत लगा दिया जाएगा।
काशी धर्मनगरी में आने के बाद भी भ्रष्ट अधिकारियों को अपनी आदतों में सुधार न लाए जाने पर उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्ट अफसरों को चिन्हित किया जाए, ताकि उन पर नकेल कसी जा सके।
वहीं, पेय जलापूर्ति में सुधार न होने पर अब जिम्मेदारी निर्धारित कर संबंधित जल निगम के इंजीनियरों पर कार्रवाई किए जाने की भी हिदायत दी।
काशी के प्रसिद्ध रामलीलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं, लड़कियों सहित आम लोगों को सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए पूरे वाराणसी जोन में 10-12 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। इसके अलावा जेलों से छूट कर आए और संगठित गिरोह चलाने वाले सक्रिय अपराधियों को उनके सही ठिकाने तक पहूंचाया जाए। अपराधी लोगों का जीना हराम करे, उससे पहले पुलिस अपराधियों का जीना हराम करे।
पुलिस अधिकारियों को रोजाना कम से कम 45 मिनट फूट पेट्रोलिंग किए जाने का निर्देश दिया। डायल 100 को और प्रभावी बनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए कह कि डायल 100 वसूली की गाड़ी न बनने पाये। इन डायल 100 के वाहनों से पेट्रोलिंग कराकर अपराध पर नियंत्रण करना होगा।
जनता की शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिस कर्मियेां को बर्खाश्त कर जेल भेजा जाए।
सरकार अच्छे पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करेगी और इनाम की राशि भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिए जाने पर भी सरकार विचार कर रही है।
सीएम ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति सहित दवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने 155 किस्त की दवाओं के सापेक्ष 67 दवाओं की उपलब्धता पर आवश्यक दवाओं को स्थानीय स्तर पर क्रय किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेसे की कोई कमी नहीं है, दवाओं की भी कमी नहीं होनी चाहिए।
सड़कों के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा के दौरान सड़कें शत-प्रतिशत गड्ढामुक्त होना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के सुधार के लिए 20 हजार करोड़ की राशि लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।
सामनेघाट और बलुवाघाट सेतु के शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। क्योंकि पीएम अपने आगामी वाराणसी दौरे के दौरान इन दोनों सेतुओं को जनता को समर्पित किए जाने के लिए लोकार्पण करेंगे।
बैठक में प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने सीएम को बताया, काशी में पर्यटन विकास के लिए 480 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
इसमें पंचकोसी मार्ग के मरम्मत, पांचों पड़ावों के धर्मशालाओं के अपग्रेडेशन किए जाने और नए धर्मशालाओं को बनायेए जाने के लिए 85 करोड़, दशाश्वमेघ-गोदौलिया मार्ग के लिए 52 करोड़ के अलावा गंगा घाटों का उच्चीकरण, कबीर प्रकाट्य स्थल के विकास सहित काशी कला धाम बनाए जाने की योजना शामिल हैं।
उन्होंने बताया, काशी कला धाम शिक्षा विभाग के जमीन पर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए शिक्षा विभाग से एनओसी की जरूरत है। वाराणसी में पर्यटन विभाग की 6 में से 5 परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हेैं। शेष सारनाथ में लाइट एंड साउंड कार्य को भी एक महीने में पूरा करा लिया जाएगा।





