यमुना एक्सप्रेस पर बड़ा हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर, 11 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह रोडवेज की बस और एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई जिससे इस घटना में कम से कम 11 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुये यात्री कानपुर, औरैया, फतेहपुर एवं बाराबंकी जनपदों के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button