Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर Rs 7500 तक के डिस्काउंट समेत कई ऑफर्स…

Xiaomi Independence Day सेल 11 अगस्त तक की थी। अगर आपने यह सेल मिस कर दी है, तो चिंता की बात नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि Xiaomi और Amazon India ने एक बार फिर अपने प्लेटफार्म पर Mi Days सेल आयोजित की है। 7 दिन चलने वाली Mi Days Sale आज यानि 12 अगस्त से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलेगी।

Amazon की लिस्टिंग के अनुसार, Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर Rs 7500 तक का डिस्काउंट मिलेगा। अन्य लिस्टेड ऑफर्स में पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर Rs 2000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, नो कॉस्ट EMI के साथ ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स, HDFC कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। जानते हैं इस सेल में मिलने वाले कुछ ऑफर्स के बारे में:

Xiaomi Redmi 6A: इस फोन का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर खरीद के लिए Rs 6199 में उपलब्ध है। हैंडसेट में 12nm मीडियाटेक MT6761 हीलियो A22 SoC और 3000mAh की बैटरी दी गई है। Xiaomi Redmi 7: हैंडसेट का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 7499 में प्राइज ड्रॉप के बाद उपलब्ध है। इसमें 6.26 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 632 SoC दिया गया है।

फोन में 12MP + 2MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Xiaomi Mi A2: Mi Days Sale में इस फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल Rs 9999 की कीमत में मिल रहा है। यह Xiaomi का दूसरा स्मार्टफोन है, जो स्टॉक एंड्रॉइड ओएस के साथ एंड्रॉइड वन प्रोग्राम पर आधारित है। फोन ड्यूल रियर कैमरा, 20MP फ्रंट कैमरा और 3010mAh बैटरी के साथ आता है।

Back to top button