WWE फाइट होगी IPL की तर्ज पर: खली

पिपली (कुरुक्षेत्र)। मशहूर प्रोफेशनल रेसलर दलीप सिह उर्फ द ग्रेट खली का कहना है कि आईपीएल की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइट खेली जाएगी। दिल्ली, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में फाइट कराने की योजना पर काम चल रहा है। हरियाणा के रेसलरों की डिमांड पर एकेडमी भी खोली जाएगी।
ग्रेट खली ने रविवार को पिपली में पत्रकारों से कहा कि देश के लिए खेलना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है। रियो ओलिंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को बड़े उत्साह के साथ खेलना चाहिए और देश के लिए पदक हासिल करके ही वापस आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में एकेडमी खोलने से पहले दिल्ली, उतर प्रदेश और महाराष्ट्र में डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइट कराई जाएगी। इसमें वह भी भाग लेंगे। वह अब तक तीन हजार फाइट कर चुके हैं।
उनका पूरा ध्यान एकेडमी में खेल रहे खिलाड़ियों पर रहता है। उनकी एकेडमी के कई खिलाड़ी एक्टिंग के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल कर चुके है। सिया के राम सीरियल में हनुमान और घटोत्कच का रोल भी उनके शिष्य कर रहे हैं।





