WWE के रिंग में अब नहीं दिखेगा ये बड़ा सुपरस्टार, इस वजह से ठुकराया ये बड़ा ऑफर…

जॉन सीना, अंडर टेकर, ट्रिपल एच और दी रॉक जैसे WWE के बड़े सूरमाओं को चारों खाने चित कर चुके सुपरस्टार रेसलर कर्ट एंगल Kurt Angle) ने WWE का ऑफर ठुकराने के बाद रिटायरमेंट को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने इसी हफ्ते एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने WWE का ऑफर ठुकरा दिया है. इसके बाद से ही उनके रिंग में दोबारा न उतरने को लेकर कयास जारी हो गए थे. इस बीच सोशल मीडिया पर आए उनके एक पोस्ट ने उनके फैन्स की धड़कनें और बढ़ा दी हैं.

कर्ट एंगल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी पत्नी मेरे चेस्ट के बालों को गुदगुदाती है. रेसलिंग से रिटायरमेंट अच्छा है. अब अगले अध्याय पर. यह सच है.’ उनके इस पोस्ट के बाद यह बात लगभग पक्की हो गई कि कर्ट एंगल ने WWE से संन्यास ले लिया है. हाल में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि WWE से उन्हें मैट रिडल के मैनेजर का रोल ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था.

https://www.instagram.com/p/CAvtSEQHBaw/?utm_source=ig_embed

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इस बार गर्मी बच्चों के साथ अच्छी बीतने वाली है. बाकि आप पहले से ही जानते हैं कि क्या हो रहा है.’ इस पोस्ट की आखिरी लाइन में उनका सीधा इशारा WWE से रिटायरमेंट की ओर था. इस पोस्ट में उन्होंने अपने बच्चों के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/CA05lXZH2_0/?utm_source=ig_embed

कर्ट एंगल ने एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने रिटायरमेंट की खबरों को और मजबूती देते हुए धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा है कि टीएनए में उन्होंने 11 साल पूरे किए. साथ ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका पूरा सफर दिखता है.

https://www.instagram.com/tv/CA0aVFsHeOQ/?utm_source=ig_embed

पिछले हफ्ते ही कर्ट एंगल एक मैच में रेफरी के तौर पर रिंग में लौटे थे लेकिन उनके फैन्स को नहीं पता था कि यह WWE के रिंग में वो कर्ट एंगल को आखिरी बार देख रहे हैं. हालांकि, इससे पहले भी कई बार रेसलर्स ने रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ सालों बाद दोबारा रिंग में वापसी भी की है. कर्ट एंगल के फैंस को भी इसी बात की उम्मीद रहेगी.

Back to top button