WTC 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच में बारिश का साया, जानें पांच दिन तक कैसा रहने वाला हैं मौसम…

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज से इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरू होने जा रहा है. बारिश हालांकि पहले दिन फैंस का मजा खराब कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथैंप्टन में गुरुवार से ही बारिश हो रही है.

गुरुवार देर रात भी साउथैंप्टन में बारिश होने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा शुक्रवार सुबह भी साउथैंप्टन में हल्की बारिश हो रही है. टॉस से पहले हालांकि बारिश थमने के आसार नज़र आ रहे हैं. मैच का पहला दिन बारिश की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने की अशंका है.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक साउथैंप्टन में धूप नहीं के बराबर ही रहेगी. ऐसी स्थिति में बारिश के बाद मैदान सूखने में देरी हो सकती है. आईसीसी ने हालांकि पहले ही बारिश के मद्देनज़र रिजर्व डे रखा है. 

रविवार को मिल सकती है बारिश से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक साउथैंप्टन में शुक्रवार को दिन के अधिकतर हिस्से में हल्की बारिश बनी रहने की आशंका है. शनिवार को दोपहर के बाद बारिश होने की आशंका नज़र आ रही है. रविवार को भी साउथैंप्टन के आसमान में बादल छाए रहेंगे और बेहद हल्की बारिश हो सकती है.

सोमवार और मंगलवार को फैंस को बड़ी राहत मिल सकती है. सोमवार और मंगलवार साउथैंप्टन में नहीं होगी. इसके अलावा बुधवार जो कि मैच के लिए रिजर्व डे है उस दिन भी बारिश होने की आशंका नहीं है. 

तापमान की बात करें तो अगले पांच दिनों तक साउथैंप्टन में अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने के आसार हैं. बारिश की वजह से अगले कुछ दिनों तक साउथैंप्टन में हवा में नमी की मात्रा थोड़ी बढ़ी रहेगी.

Back to top button