‘पागल से हो गई मेरी शादी’, ये लिख नई दुल्हन ने ऐसे की आत्महत्या…

भिवाड़ी (अलवर)।अलवर के भिवाड़ी में शनिवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी को तीन माह ही हुए थे। मामला पति-पत्नी में मनमुटाव का बताया जा रहा है। महिला एक कंपनी में नौकरी करती थी तो पति व्यापारी है। विवाहिता ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि उसकी शादी एक पागल से हो गई है। 
'Madal Hoga Marie Marriage', writing this new bride suicides such ..

जानिए क्या है मामला …

 – भिवाड़ी की कॉसमॉस सोसायटी में मोनिका अपने पति पंकज के साथ रहती थी। मोनिका की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
– मोनिका पलवल में एक कंपनी में परचेस डिपॉर्टमेंट में नौकरी करती थी तथा पंकज की भिवाड़ी में गिफ्ट शॉप है।
– वह रोज सुबह जल्दी उठ जाती थी। शनिवार को पंकज शॉप पर गया उसके बाद वह घर पर अकेली थी। वह सुबह से ही घर के बाहर नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ।
– इस पर उन्होंने मोनिका के पीहर वालों को बुला लिया। पीहर वाले आए तो पाया कि दरवाजा लॉक नहीं था। आवाज देने पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वे मोनिका के कमरे में गए। धक्का देने पर दरवाजे की कुंडी खुल गई। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। मोनिका पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर लटकी थी। कमरे में लाइट व एसी चल रहा था।
– अपनी बेटी को फांसी पर लटका देख पीहर वाले रोने लगे। पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में फूलबाग थाना पुलिस व तहसीलदार अरविंद कालिया पहुंच गए।
– उन्होंने शव को उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ये भी पढ़ें:-  हैरान कर देने वाला मामला: सिर्फ इस वजह से टीटी ने महिला यात्री को कोच से फेंक दिया…

पति-पत्नी में नहीं बनती थी

– पुलिस ने आस-पास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को बताया कि मोनिका व उसके पति में रोज झगड़े होते थे। शादी को तीन माह ही हुए थे और वे तभी से झगड़ते रहते थे। लोगों ने बताया कि दोनों में बातचीत बंद थी।
Back to top button