दुनिया की सबसे बड़ी MicroLED टीवी, सैंमसंग ने इस टीवी का नाम ‘द वॉल’ बताया

लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2018 के जरिए सैमसंग ने साल के अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट पर से पर्दा उठा दिया है। सैमसंग दुनिया के सामने पहला 146 इंच मॉड्यूलर MicroLED स्क्रीन लॉन्च किया है। सैंमसंग ने इस टीवी का नाम ‘द वॉल'(The Wall) रखा है। कई यूनिट से जोड़ कर स्क्रीन और भी बड़ा किया जा सकता है, जो इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत होगी।

दुनिया की सबसे बड़ी MicroLED टीवी, सैंमसंग ने इस टीवी का नाम 'द वॉल' बताया

ऐसा है MicroLED-

MicroLED, पैनल टेक्नोलॉजी का एक हिस्सा है। ये टेक्नोलॉजी OLED की तरह काम करता है, इसके पिक्सल खुद लाइट पैदा करते हैं। आसान भाषा में कहें तो इस टेक्नोलॉजी के तहत पिक्सल्स खुद ऑन होतें हैं और खुद बंद होते हैं। इस टेक्नोलॉजी से पिक्चर में शानदार कॉन्ट्रास्ट मिलता है और क्वालिटी निखर कर आती है।

ये है ‘द वॉल’ की खासियत-

जैसा की टीवी का नाम है ‘द वॉल’, उसके फीचर भी कुछ वैसे ही हैं। टीवी 146 इंच बड़ा है। टीवी के स्क्रीन को दूसरे यूनिट से जोड़ कर कितना भी बड़ा किया जा सकता है। सैमसंग ने दावा किया है कि स्क्रीन को बढ़ाने से क्वालिटी में किसी भी तरह की कमी नहीं आएगी।

अभी-अभी: U&I कंपनी के लॉकर ने उगले 61 करोड़ रूपये, जिसमे थे 2 हजार के नोट और सोने के सिक्के

इससे पहले एलजी ने CES में अपनी 8k रिजोल्यूशन वाली 88 इंच की OLED स्क्रीन के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ध्यान रहे कि एलजी का 88 इंच OLED डिस्प्ले, अब तक का सबसे ज्यादा रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले है।

Back to top button