World Cup 2019 Eng vs SA Live Score: 12वें वनडे विश्व कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम

World Cup 2019 Eng vs SA Live Score 12वें वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड का तीसरा विकेट जो रूट के तौर पर गिरा। जो रूट को रबादा ने अपनी गेंद पर डूमिनी के हाथों कैच आउट करवा दिया। इस वक्त क्रीज पर कप्तान मोर्गन व बेन स्टोक्स मौजूद हैं। 
24 ओवर का खेल खत्म-
इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर कुल 131 रन बना लिए हैं। नगीडी को पांच ओवर में कोई सफलता नहीं मिली है।
23 ओवर का खेल खत्म-
इंग्लैंड की टीम ने 23 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। इमरान ताहिर ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं।
22 ओवर का खेल खत्म-
22 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर स्टोक्स व मोर्गन मौजूद हैं।
21 ओवर का खेल खत्म-
इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। इमरान ताहिर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिए हैं।
20 ओवर का खेल समाप्त-
इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। रबादा ने 5 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिए हैं।
19 ओवर का खेल खत्म-
इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। इस ओवर में जेसन रॉय ने अपना विकेट गंवाया। जेसन को फेहलुकवायो ने आउट किया।
जो रूट व जेसन रॉय के अर्धशतक
जो रूट व जेसन रॉय ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों के बीच अब तक 101 रन की साझेदारी हो चुकी है। 18 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इस टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के 100 रन पूरे
17 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। दूसरे विकेट के लिए रॉय व रूट के बीच 99 रन की साझेदारी हो चुकी है। फेहलुकवायो ने अपने दो ओवर में 8 रन दिए हैं।
16 ओवर का खेल खत्म-
इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। इस वक्त रूट और जेसन रॉय काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे विकेट की तलाश में है।
15वें ओवर का खेल खत्म-
ये ओवर फेहलुकवायो ने फेंका। इस ओवर में कुल चार रन बने। इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट पर 87 रन बना लिए हैं।
14वां ओवर खत्म-
इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय व जो रूट 41 रन बनाकर नाबाद हैं।
13वां ओवर समाप्त-
ये ओवर रबादा ने फेंका। इस ओवर से 7 रन आए। इंग्लैंड ने अब तक एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं।
12वां ओवर खत्म-
इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।
11वां ओवर समाप्त-
इस ओवर के रबादा ने डाला और कुल आठ रन बने। इंग्लैंड ने अब तक 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं।
दसवां ओवर खत्म-
दसवें ओवर का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। प्रीटोरियस ने अपने पहले ओवर में पांच रन दिए।
नौवां ओवर खत्म-
इंग्लैंड की टीम ने नौवें ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। रबादा ने अपने दो ओवर में दस रन दिए हैं।
आठवां ओवर खत्म-
आठवें ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। लगीडी ने अपने चार ओवर में अब तक कुल 27 रन दिए हैं।
सातवां ओवर खत्म-
इंग्लैंड की टीम ने प्रोटियाज के खिलाफ एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। रबादा ने अपने पहले ओवर में चार रन दिए।
छठा ओवर खत्म-
छह ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। जो रूट 21 रन पर नाबाद हैं जबकि जेसन रॉय 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
पांचवां ओवर खत्म-
पांचवां ओवर खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर जो रूट व जेसन रॉय मौजूद हैं।
चौथा ओवर खत्म-
चार ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं।
तीसरा ओवर खत्म-
तीन ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं।
दो ओवर खत्म-
नगीडी ने दूसरा ओवर फेंका। इस ओवर में छह रन बने और इंग्लैंड ने एक ओवर में सात रन बना लिए हैं।
पहला ओवर समाप्त-
ताहिर ने पहला ओवर फेंका, इस ओवर में ताहिर ने बेयरस्टो को शून्य पर आउट कर दिया।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-
जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयॉन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियान प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
दक्षिण अफ्रीका की टीम-
हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, फॉफ डू प्लेसि, रॉसि वेंडरसन, जीन पॉल डूमिनी, फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबादा, लूंगी नगीडी, इमरान ताहिर।
मेजबान इंग्लैंड है दमदार : क्रिकेट के जनक इंग्लैंड को आज तक कभी विश्व कप का इतना बड़ा दावेदार नहीं माना गया जितना इस बार माना जा रहा है। वह 1975 से अब तक एक बार भी विश्व कप नहीं जीत सका है। इयोन मोर्गन की टीम में विकेटकीपर जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोर्गन और जो रूट जैसे धांसू बल्लेबाज भरे पड़े हैं। अंतिम समय में टीम से जुड़े जोफ्रा आर्चर के साथ मार्क वुड और आदिल राशिद गेंदबाजी विभाग में जान डालने का काम करेंगे। बेन स्टोक्स और मोईन अली के रूप में इस टीम के पास दो ऐसा खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों विभाग में महारत हासिल है।
चोकर दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में यह टीम अपने ऊपर से चोकर का ठप्पा हटाने के इरादे से उतरेगी। तेज गेंदबाज डेल स्टेन की फिटनेस पर संशय बना हुए है लेकिन कैगिसो रबादा की रफ्तार और इमरान ताहिर की फिरकी विरोधी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है। यह टीम हमेशा विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में चूक जाती है। इस बार उसे चूकने से बचना होगा।





