World Cup 2019: टॉप पर हैं कोहली, दूसरे नंबर पर रोहित और तीसरे नंबर पाकिस्तान के बाबर आजम का कब्जा

आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) अभी खत्म नहीं हुआ है और आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. वैसे तो लंबे समय से टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में छाई हुई है, लेकिन इस बार एक खास बात है जो पहले कभी नहीं दिखी. इस बार वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजी में उन दो देशों के खिलाड़ियों का नाम है जो आपस में मैच नहीं खेलना पसंद करते और आईसीसी के इंटरनेशनल मैचों में जब भी इन टीमों के बीच मैच होता है तो वह भी मजूबरी में होता है. जी हां हम बात कर रहे हैं भारत और पाकिस्तान की. इस बार वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप तीन स्थानों पर भारत और पाकिस्तान का कब्जा है, लेकिन टॉप पर भारत के विराट कोहली (Virat kohli) ही हैं.

यह हाल रहा टॉप तीन पोजीशन का

विराट ने मौजूदा विश्व कप में पांच अर्धशतक जड़कर रविवार को अपडेट हुई बल्लेबाजों की रैकिंग में  अपनी टॉप पोजीशन को बरकरार रखा है जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने और भारतीय कप्तान के बीच के अंतर को कम करने में कामयाबी पाई है. टूर्नामेंट में 63.14 की औसत के साथ 442 रन बनाने वाले कोहली एक अंक हासिल करते हुए 891 अंकों पर पहुंच गए हैं जबकि रोहित ने 51 अंकों के अंतर को कम किया और 885 अंकों पर पहुंचे. पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं.

बॉलिंग में भारत टॉप पर
गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद जसप्रीत बुमराह ने अपने और दूसरे पायदान पर काबिज खिलाड़ी के बीच के अंतर को 21 से 56 अंकों तक बढ़ा लिया है. उन्होंने विश्व कप के नौ लीग मैचों में कुल 17 विकेट लिए. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे पायदान पर काबिज है. उन्होंने विश्व कप के लीग स्तर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक भी ली थी. अफगानिस्तान के खराब प्रदर्शन के बावजूद मुजीब-उर-रहमान और राशिद खान शीर्ष-10 में बरकरार है. दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

यहां तो शाकिब ही छाए हुए हैं
ऑलराउंडर की रैंकिंग में शाकिब अल-हसन पहले पायदान पर बने हुए हैं जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 316 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. टीम की रैकिंग में इंग्लैंड 123 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है और भारत दूसरे स्थान पर मौजूद है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: तीसरे और स्थान पायदान पर काबिज हैं.

Back to top button