सऊदी की सड़कों पर अद्भुत नजारा, महिला दिवस पर बुर्का पहनकर दौड़ी महिलाएं

काहिरा: सऊदी अरब में बदलाव की बयार चल रही है. सऊदी में जेद्दा की सड़कों पर गुरुवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां महिला दिवस को कुछ महिलाओं ने सड़कों पर दौड़कर मनाया. इस दौड़ को एक बदलाव के रूप में भी देखा जा सकता है. खास बात ये रही कि इस मैराथन में बुर्का पहनकर ही महिलाओं ने दौड़ लगाई.बता दें कि इससे पहले महिलाओं को इस तरह के विशेषाधिकार नहीं दिए गए थे.

बता दें कि इससे पहले रविवार को सऊदी में पहली बार महिलाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसे सऊदी अरब के आधुनिकीकरण और खेलों के लिए महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक रविवार को यहां के अल-अहसा प्रांत में आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया. इनमें से कई महिलाओं ने पारंपरिक इस्लामी पोशाक में ही दौड़ लगाई.
VIDEO: ‘Al-Ahsa Runs,’ first marathon for women in #SaudiArabia pic.twitter.com/eFWmjvZcQb
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) March 4, 2018





