कमाल का है ये अंगूठा, इसे लगाने से एक हाथ से हो पाएंगे दो हाथों के काम

क्या हो अगर आप आप के एक हाथ में कुछ ऐसा जोड़ दिया जाए जिससे दो हाथों का काम एक ही हाथ से होने लगे. जी हां एक नई रिसर्च में यह सब संभव कर दिखाया है. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोटिक आर्टीफिशियल अंग बनाया है, जिसे पहनने वाला व्यक्ति ऐसे काम कर सकता है, जिन्हें करने के लिए आमतौर पर दो हाथों की जरूरत होती है. इसे तीसरा अंगूठा कहा जा रहा है, यह अतिरिक्त अंगूठा दाहिने हाथ के किनारे से जुड़ा होता है. यह यूजर को एक हाथ से ही कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें खोलने, केले छीलने और सुई में धागा डालने की सुविधा देता है.
यह कई काम बेहतर तरीके से करने की सुविधा भी देता है, जैसे कि माता-पिता जो बच्चे को गोद में लेकर खाना बना रहे हों. तीसरा अंगूठा पहनने वाले के असल हथेली पर अंगूठे के उलट पहना जाता है और बड़े पैरों के अंगूठों के नीचे रखे गए दबाव सेंसर से कंट्रोल होता है. अंगूठे से पैर के सेंसर वायरलेस रूप से जुड़े होते हैं. दबाव में छोटे बदलावों का जवाब देकर कई गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं.
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के इस अध्ययन से पता चला है कि वॉलेंटियर ने अतिरिक्त उंगली होने के लिए जल्दी से खुद को ढाल लिया, जिसके बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह “वर्तमान जैविक सीमाओं से परे हमारी मोटर क्षमताओं को आगे बढ़ा सकता है”.
मेलऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के एमआरसी संज्ञान और मस्तिष्क विज्ञान इकाई के शोधकर्ताओं का मानना है प्रतिभागियों को छोटे-छोटे कार्य करने का काम दिया गए थे, जिसमें सही मोटर कौशल की जरूरत थी जैसे कि खूंटे को टोकरी में रखना और वस्तुओं को हिलाना.
अध्ययन में पाया गया कि 98% वॉलेंटियर उपयोग के पहले मिनट के अंदर ही अंगूठे को अच्छे से हिला पा रहे थे. अध्ययन की लेखिका लूसी डॉव्डल कहती हैं हमारे रोजाना जीवन में पहले से ही पहनने लायक तकनीकें इस्तेमाल की जा रही हैं और अब हम देख रहे हैं कि विशेष रूप से बेहतर तकनीकों की संख्या बढ़ रही है.” भविष्य यह एक हाथ वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान कर सकती है.





