महिला को आई तेजी से खांसी, अचानक पेट में हुआ दर्द और लगा बहुत तेज जोर, बाहर आ गईं आतें

कभी कभी एक छोटी से घटना ही बड़े हादसे का कारण बन जाती है. ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ जब उसे केवल खांसी ही आई थी. लेकिन उससे जो हो गया उसकी उसे क्या शायद किसी को भी उम्मीद नहीं होगी. खांसी से उसके पेट पर ऐसा दबाव पड़ा कि उसकी आंतें फट गईं और उसके पेट से बाहर निकल आईं. 52 वर्षीय महिला कोविड से पीड़ित थी, जब उसकी आंत का कई इंच हिस्सा उसके बाएं हिस्से से बाहर निकल आया. डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत एक बहुत ही कम होने वाली कंडिशन थी. लेकिन अब वह महिला स्वस्थ हो कर घर पहुंच चुकी है.

महिला के पेट में पहले की सर्जरी के कारण चीरा लगा हुआ था, जो भयावह घटना से कुछ दिन पहले संक्रमित हो गया था.  13 साल पहले वेंट्रल हर्निया की मरम्मत के बाद उसके ऑपरेशन हुए थे, जिसमें शरीर के अंदरूनी हिस्से को वापस अंदर धकेला गया था. मरीज को कोरोनावायरस हो गया और उसे बार-बार खांसी आने लगी. इसके कारण उसे खांसी से तेज दबाव बना तो उसकी आंतें पुराने चीरे लगे हिस्से के फटने के साथ ही फट गईं.

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे होश में लाया गया, एंटीबायोटिक्स दिए गए और उसके घाव को धोया गया. फिर डॉक्टरों ने उसकी आंतों को साफ किया, उन्हें वापस उसके शरीर के अंदर डालकर त्वचा को फिर से बंद कर दिया. लेकिन इसे एक बार फिर से फटने से बचाने के लिए, उन्होंने पेट की चर्बी और त्वचा की कई परतों पर कई बहुत ही ज्यादा मजबूत टांके लगाए.

जर्नल ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी में लिखते हुए, चिकित्सकों ने कहा कि यह एक “दुर्लभ” जटिलता थी. महिला की सर्जरी सफल रही और उसे छह दिन बाद “स्थिर हालत” में अस्पताल से घर भेज दिया गया. शिकागो के इलिनोइस विश्वविद्यालय के लेखकों ने कहा, “हमारे ज्ञान के अनुसार, यह कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने के कारण आंत के बाहर निकलने का पहला मामला है,

”पेट का बाहर निकलना, जिसे डिसेम्बोवेलमेंट भी कहते हैं, सर्जरी की एक दुर्लभ लेकिन गंभीर जटिलता है. यह तब होता है जब किसी मरीज के आंतरिक अंग घाव के ठीक से ठीक न होने के कारण चीरे से बाहर निकल आते हैं. एक अध्ययन के अनुसार, पेट और पैल्विक सर्जरी करवाने वाले 100 में से तीन लोगों में ऐसा होता है.

Back to top button