बच्ची को पीट रही थी महिला, लोगों को हुआ शक फिर सामने आया ये सच…

ग्वालियर.पड़ाव पुल के पास 8 साल की बच्ची सोनम को लोगों ने दो महिलाओं और एक बच्ची के साथ शनिवार शाम रोते देखा। महिला एक बच्ची को पीट रही थी तो लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। किडनैपिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। थाने में सोनम ने बताया कि वह पुणे में रहती है और उसे घर के पास रहने वाली 10 साल की गुंजन नाम की बच्ची ट्रेन में बैठाकर अपने साथ ले आई।
बच्ची को पीट रही थी महिला, लोगों को हुआ शक फिर सामने आया ये सच...
– गुंजन की दो मां हैं, एक ग्वालियर में रहती है। बेटी रक्षा मंच के रूपेश और रेनू ने वीडियो कॉलिंग पर सोनम के पिता को कॉल किया तो उसने अपने पिता को पहचान लिया। पुलिस ने चाइल्ड लाइन व पुणे के संबंधित थाने से संपर्क कर लिया है।
– पड़ाव थाना टीआई संतोष सिंह ने बताया, सोनम पुत्री रामप्रताप पांडे निवासी पुणे के पड़ोस में रहने वाली गुंजन नाम की बच्ची कई बार बिना बताए ग्वालियर आ जाती है। उसकी एक मां यहां भी रहती है। दो रोज पहले माता के कार्यक्रम के दौरान पुणे में ही गुंजन सोनम को ट्रेन में बैठाकर ग्वालियर ले आई।
– सोनम की गुमशुदगी पुणे में परिजन ने दर्ज कराई। यहां बेटी रक्षा मंच के रूपेश, रेनू व लखेरा युवा समाज के लोगों ने सोनम को रोते देख पुलिस को खबर दी। दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि वे गुंजन व सोनम को कहां ले जा रहीं थीं।
– थाने में वीडियो कॉलिंग से सोनम ने अपने पिता को पहचाना और संबंधित थाने के अधिकारी से भी पुलिस ने बात की। बाल कल्याण समिति के माध्यम से बच्ची को उसके परिजन को यहां बुलाकर सौंपा जाएगा।

नोटों का बंडल दिखाकर महिला से जेवर उतरवाए

– उपनगर ग्वालियर में तानसेन मकबरा परिसर में महिला को नोटों का बंडल दिखाकर जेवर उतरवा लिए। पहले महिला के पास 13 साल का बच्चा आया, जिसने आगरा जाने का पता पूछा, इतने में युवक आया और उसने बच्चे के थैले से नोटों का बंडल निकाला और चार नोट बच्चे को देकर उसे रवाना कर दिया। यही बंडल महिला को देने का झांसा देकर उनके सारे जेवर उतरवाकर ठग ले गया। 
– ग्वालियर थाना पुलिस ने बताया, अनीता पत्नी मनोज राजपूत निवासी गौसपुरा नं 2 मुरार से शनिवार शाम लौट रही थीं। तानसेन मकबरे के सामने उन्हें बच्चा मिल गया। बच्चे के पास आया युवक नोटों का बंडल हाथ मे पकड़ महिला को तानसेन मकबरे के गेट के अंदर ले आया और बंडल देते हुए कहा कि ये रख लो और 25 हजार मुझे निकाल कर दे दो।
– कुछ ही सेकंड बाद युवक ने कहा कि रुपए मत दो जेवर सारे उतार कर दे दो। झांसे में आकर महिला ने कान के बाले, चेन,अंगूठी उतार युवक को दे दिए। इसके बाद युवक चला गया। घर आकर देखा तो बंडल में कागज-गत्ते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Back to top button