ये तांत्रिक बाबा पहले महिलाओं का खिलाता था अफीम, फिर बनाता था संबंध

फतेहाबाद। तांत्रिक अमरपुरी उर्फ बिल्लू द्वारा महिलाओं के साथ संबंध बनाने व उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले की जांच में नई बातें सामने आ रही हैं। रिमांड के दौरान तांत्रिक ने कबूल किया कि वह अफीम खिलाकर महिलाओं के साथ संबंध बनाता था। वह अफीम को श्मशान घाट में छिपाकर रखता था। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि पुलिस ने तांत्रिक की निशानदेही पर श्मशान घाट से अफीम व पिस्तौल का लाइसेंस भी बरामद किया है।ये तांत्रिक बाबा पहले महिलाओं का खिलाता था अफीम, फिर बनाता था संबंध

पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रिमांड के दौरान आरोपित अमरपुरी ने बताया कि उसने पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट में पिस्तौल का लाइसेंस छिपा रखा है। पुलिस टीम जब उसे पंजाब ले जा रही थी तो रास्ते में उसने बताया कि लाइसेंस श्मशान घाट में अफीम के साथ लिफाफे में छिपाकर रखा है। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है।

तांत्रिक ने बताया कि वह टोहाना में पूजा के बहाने श्मशान घाट जाता था और वहां से अफीम खाकर आता था। कुछ साथ लेकर आता था। महिलाएं जब प्रेत-आत्मा का उपचार कराने आती थी तो उन्हें अपने कमरे में इलाज के लिए ले जाता था। यहां पर चाय में अफीम मिलाकर पिलाने के बाद शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान खुद उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

अनुयायी ही लाकर देते थे अफीम

पुलिस पूछताछ में तांत्रिक ने कबूल किया कि उसे अनुयायी ही अफीम लाकर देते थे। 15 दिन पहले भी एक अनुयायी ने अफीम लाकर दी थी, जिसे उसने श्मशान घाट में छिपा दिया था। अफीम न पकड़ी जाए इसलिए झूठ बोला था कि पिस्तौल के लाइसेंस की कॉपी मलोट में छिपा रखी है।

रिमांड के बाद तांत्रिक को भेजा जेल

तांत्रिक अमरपुरी को सात दिन रिमांड के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पुलिस ने एक दिन का रिमांड और मांगा, लेकिन अदालत ने पुलिस की मांग ठुकराते हुए अमरपुरी को जेल भेजने के आदेश दिए। बता दें कि पुलिस ने तांत्रिक को पहले पांच और फिर दो दिन के रिमांड पर लिया था।

महिला वकील करेगी पैरवी

तांत्रिक अमरपुरी पर दर्ज दुष्कर्म के दो केस में से एक की पैरवी महिला वकील करेगी। पहले वाला केस देख रहे वकील ने अदालत में तर्क दिया था कि वह दो केस नहीं ले सकता। इसलिए कोर्ट ने एक केस महिला वकील को सौंप दिया।

एक महिला पर लगाए आरोप

कोर्ट में पेशी के बाद तांत्रिक ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि उसे एक महिला ने फंसाया है। उसने महिला से 16 लाख रुपये लेने हैं। वायरल वीडियो को लेकर उसने बताया कि वह सभी नकली हैं और उसे फंसाया जा रहा हैं। टोहाना के डीएसपी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपित तांत्रिक से रिमांड में कुछ सबूत जुटाए हैं। इनके आधार पर केस फाइल किया जाएगा। कुछ महिलाओं के भी पुलिस ने बयान लिए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो के बाद तांत्रिक की चार ऑडियो वायरल

अश्लील वीडियो सामने आने के बाद अब तांत्रिक की चार ऑडियो भी सामने आई हैं। इनमें से एक में वह एक महिला से बात कर रहा है। ऑडियो में महिला कह रही है कि जिस महिला ने उस पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, उनके परिजन मंदिर से बैग में सामान भरकर ले गए है।

वहीं तांत्रिक एक सामान की मांग कर रहा है कि वो किसी तरह उसे मिल जाए। एक अन्य ऑडियो में तांत्रिक अपने आप को निर्दोष बताते हुए कह रहा है कि उसने महिलाओं के साथ दुष्कर्म नहीं किया बल्कि वो अपनी मर्जी से आती थी। इस दौरान वह कुछ अश्लील बातें भी कर रहा है।

Back to top button