अपनी छोटी बच्ची को लेकर तबादले की उम्मीद में डीजीपी ऑफिस पहुंची महिला पुलिसकर्मी

शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर थाने में तैनात एक महिला सिपाही अपनी सात माह की बच्ची के साथ तबादले की उम्मीद लिए डीजीपी मुख्यालय पहुंच गई।अपनी छोटी बच्ची को लेकर तबादले की उम्मीद में डीजीपी ऑफिस पहुंची महिला पुलिसकर्मी

उस वक्त डीजीपी अपने कार्यालय में एटीएस को लेकर एक प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे थे। वहां से निकले मीडिया कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उसने बताया कि वह अमरोहा की रहने वाली है और यहां गोमतीनगर थाने में तैनात है।

उसकी सात माह की बेटी के दिल में छेद है। परिवार से अलग रहने के कारण उसकी देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही है। झांसी के मामले का उदाहरण देते हुए महिला  ने डीजीपी से अपना तबादला गृह जनपद में करने की मांग की। 

गौरतलब है कि झांसी की महिला सिपाही अर्चना का अपनी बेटी के साथ ड्यूटी करने का फोटो वायरल हुआ था। इसकी जानकारी जब डीजीपी को हुई तो उन्होंने अर्चना को स्वयं फोन कर उसकी तारीफ की थी साथ ही उसका तबादला गृह जनपद करने का आदेश दिया था।

Back to top button