मह‍िला ने 90 रुपये में खरीदा घर, द‍िमाग लगाकर बनाया ऐसा

अपना घर हो, इसकी चाहत हर क‍िसी को होती है. सब चाहते हैं क‍ि कम पैसे में मकान मिल जाए और जब बेचने जाएं तो अच्‍छी कीमत मिले. लेकिन हर क‍िसी की क‍िस्‍मत मेरेडिथ टैबोन ( Meredith Tabbone ) जैसी नहीं होती. मेरेडिथ ने सिर्फ एक यूरो यानी 90 रुपये में विदेशी जमीन पर घर खरीदा, लेकिन दिमाग लगाकर उसे ऐसा बना लिया क‍ि आज उसकी कीमत करोड़ों रुपये हो गई है. मह‍िला ने खुद इस स्‍टन‍िंंग ट्रांसफार्मेशन के बारे में दुनिया को बताया है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, श‍िकागो की रहने वाली मेरेडिथ टैबोन इटली की नागर‍िकता पाना चाहती थीं. 2016 में वे इसके बारे में रिसर्च कर रही थीं. तभी उन्‍हें पता चला क‍ि पिता माइकल के परदादा फिलिप्पो टैब्बोन इटली के सिसिली शहर में एक छोटे से गांव साम्बुका डि सिसिलिया में रहते थे. जहां से वे पूरे पर‍िवार के साथ श‍िकागो आकर बस गए थे. इसके बाद मेरेडिथ अपने उस पुराने घर को देखने के ल‍िए काफी उत्‍साह‍ित हो गईं. उन्‍होंने तुरंत फ्लाइट का टिकट ल‍िया और घर की ओर निकल गईं.

बिल्‍कुल भी रहने लायक नहीं था मकान
जब वो गांव पहुंचीं, तो घर की हालत देखकर दग रह गईं. 750 वर्ग फुट का यह मकान बिल्‍कुल भी रहने लायक नहीं था. छत टूटी हुई थी. घर में कोई खिड़कियां नहीं थीं. न तो बिजली थी और न ही पानी की व्यवस्था. घर को देखकर वो परेशान हो गईं और इसे फ‍िर से खरीदने का मन बना ल‍िया. 45 साल की मेरेडिथ ने कहा, यह घर बार-बार मुझे अपनी ओर खींच रहा था. मैं और अध‍िक रुक नहीं सकती थी. मैं गई और तुरंत खरीदने के बारे में पूछताछ की. पता चला क‍ि नीलामी में आप इसे खरीद सकती हैं.

जीर्ण-शीर्ण घर को महल बना दिया
घर की नीलामी हुई तो सिर्फ एक यूरो की बोली लगी. क्‍योंक‍ि इसे कोई खरीदने के ल‍िए तैयार ही नहीं था. मेरेडिथ ने तुरंत दांव खेला और खरीद ल‍िया. बाद में उन्‍होंने दिमाग लगााकर इस जीर्ण-शीर्ण घर को महल बना दिया. मेरेडिथ ने कहा, पहले तो मैं इस घर को छोटे से विश्राम गृह (getaway house) बनाना चाहती थी. लेकिन बाद में इसे ड्रीम होम बनाने का फैसला किया. बीते पांच साल में हमने इसे बनाने में लगभग 490,000 डॉलर खर्च किए. आज यह क‍िसी महल से कम नहीं. अब उन्‍होंने उसी गांव में 38,500 डॉलर खर्च कर दो गेस्‍ट हाउस भी खरीद लिए हैं, जिनकी मामूली मरम्‍मत की जरूरत है.

पांच साल बाद ड्रीम होम बनकर तैयार
मेरेडिथ सिर्फ यहीं नहीं रुकीं. उन्‍होंने उसकी गांव में 74,000 डॉलर में एक बेकार पड़ी इमारत भी खरीदी है, जिसे आर्ट गैलरी और कलाकारों के रहने के ल‍िए अपार्टमेंट में बदलने की योजना है. पांच साल की मेहनत के बाद अब उनका घर बनकर तैयार है और इसी महीने के आख‍िर में वे अपने ड्रीम होम में रहना शुरू कर देंगी. मेरेडिथ ने कहा, इसे बनाने में काफी वक्‍त लगा. यह बहुत धीमा और थकाऊ था. लेकिन आख‍िर में हमारी मेहनत का फल मिला है. यहां से सनसेट देखना शानदार है.

Back to top button