विराट कोहली के साथ छाईं दीपिका पादुकोण, जीते ये खिताब

जिस तरह हर मॉडर्न लड़की के पर्स में लिप बाम और डियो जैसी चीजें आवश्यक रूप से पाई जाती हैं। उसी तरह हर युवा के स्मार्टफोन में WhatsApp, Facebook और Instagram जैसी एप्स भी आवश्यक रूप से पाई जाती हैं। Instagram एक ऐसी एप है जो शुरुआत में लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आती थी। लोग कहते थे कि ‘इसमें तो सिर्फ फोटोज ही होती हैं, दूसरी एप्स पर कितना कुछ मिलता है।’ 

मगर अब यही खूबी इस एप की USP बन चुकी है। आज Instagram लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज का भी इतना चहेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है कि वो सबसे ज्यादा एक्टिव इसी पर रहते हैं।

हसीन जहां से इस दिन ममता बनर्जी करेंगी मुलाकात

अपनी पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए Instagram ने पहली बार भारत में अपने अवार्ड्स अनाउंस किये हैं। इसमें उसने अलग-अलग कैटेगरीज में अवार्ड्स दिए हैं। पूरी बात जानने के लिए पढ़िए पूरी बात। 

विराट यहाँ भी टॉप पर

विराट कोहली को हर जगह आगे रहने की आदत है। ICC वनडे बैट्समेन रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी विराट ने Instagram पर ‘Most Engaged Account’ का खिताब अपने नाम किया। 

सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने वाली तस्वीर

 

विराट और अनुष्का शर्मा की शादी की फोटो को साल 2017 की सबसे ज्यादा Likes मिलने वाली तस्वीर का खिताब दिया गया। उनकी इस तस्वीर पर अभी तक 45 लाख से भी ज्यादा लाइक्स हैं। 

 

विराट अनुष्का की ये रोमांटिक तस्वीर भी इंटरनेट पर खूब पसंद की गई। उनकी इस तस्वीर पर भी 35 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं। 

 
Back to top button