11 हजार करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को विप्रो के शेयरधारकों ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: आईटी कंपनी विप्रो के 11 हजार रुपये के शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है. कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि वह 320 रुपये मूल्य प्रति शेयर की दर से शेयर धारकों से 34.375 करोड़ शेयर खरीदेगी. देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो ने बुधवार को बंबई शेयर बाजार को बताया कि कि विशेष प्रस्ताव को पोस्टल बैलेट तथा ई-वोटिंग के जरिये सदस्यों का आवश्यक बहुमत मिल गया है. 28 अगस्त को खत्म हुई वोटिंग में 99.68 प्रतिशत शेयरधारकों ने बायबैक प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया.

उल्लेखनीय है कि शेयरों के बायबैक से प्रति शेयर आय तथा शेयरधारकों को मिलने वाले मुनाफे में वृद्धि आती है तथा बाजार के सुस्त होने की स्थिति में शेयरों की कीमतों को समर्थन मिलता है.

RBI ने जारी की लिस्ट, सामने आये 26 नए डिफॉल्टर जो डकार गए बैंकों के हजारों करोड़

इंफोसिस ने भी बायबैक की घोषणा की थी
इससे पहले देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने भी 13 हजार करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक की घोषणा की थी.

Back to top button