फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर, विश्व नंबर 1 बनेंगे नडाल

स्विट्जरलैंड के रॉजर फेडरर ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिली हार के साथ ही इस साल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का हिस्सा न बनने की घोषणा की है। केवल यहीं नहीं मियामी ओपन में मिली हार के कारण फेडरर विश्व रैंकिंग में अपना पहला स्थान भी खो बैठेंगे।

फेडरर को मियामी ओपन में शनिवार रात खेले गए मैच में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उन्हें विश्व के 175वें क्रम के थानासी कोकिनाकिस ने 3-6, 6-3, 7-6 (7-4) से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। इस हार के कारण अब वह विश्व रैंकिंग में पहले स्थान से फिसलते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

भारत को मिल गया विराट-धोनी से भी खतरनाक बल्लेबाज, कब होगी इनकी भारतीय टीम में एंट्री ?

दिग्गज खिलाड़ी रफाएल नडाल को पहला स्थान हासिल होगा। अपने विश्व नंबर एक खिलाड़ी का स्थान खोने के बारे में फेडरर ने कहा, इस मैच के बाद मैं इसी काबिल हूं। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैंने फ्रेंच ओपन में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।

 
Back to top button