अपना गांव बनेगा नंबर एक : मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर- अपने गृह जिला गंजाम के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दक्षिण ओडिशा के प्रमुख शहर ब्रह्मपुर को मॉडल शहर बनाने की घोषणा की है। गुरुवार को ब्रह्मपुर महानगर निगम (बीएमसी) के 150 वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुर शहर की एक स्वतंत्र पहचान है।

यह शहर शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के क्षेत्र में ब्रह्मपुर शहर का स्थान महत्वपूर्ण रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 32 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ब्रह्मपुर शहर के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इनर्में ंरगरोड परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही राज्य सरकार गंजाम जिले के विकास के कई कार्यक्रम हाथ में ले चुकी है।
दुर्गापूजा से पहले मिल जाएगा इन सरकारी कर्मियों को वेतन
इस मौके पर गंजाम से आने वाले ग्रामीण विकास व सूचना मंत्री बिक्रम केशरी आरुख ने कहा कि ब्रह्मपुर शहर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में गंजाम जिला विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सहकारिता मंत्री सूर्यनारायण पात्र ने कहा कि शहर के विकाश में सभी का सहयोग चाहिए।
अपना गांव नंबर एक बनाने का आह्वान
भाजपा के मेरा बूथ नंबर1 अभियान की तर्ज पर बीजद ने भी अपने-अपने पंचायत एवं वार्ड को नंबर एक बनाने की मुहिम छेड़ दी है। खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अब वार्ड में जाकर बीजद के प्रति भरोसा बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। अपने गृह जिले गंजाम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर पहल योजना का शंखनाद कर दिया है।
गंजाम जिले के गोपालपुर पंचायत के जगन्नाथपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सीधे लोगों से मिले। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को भुवनेश्वर बुलाकर उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का मंत्र दिया था।
लेकिन अब खुद नवीन पटनायक लोगों तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जी जगन्नाथपुर गांव के वार्ड नंबर 10 एवं 11 पहुंचकर लोगों से चर्चा की। उन्होंने अपने पंचायत अपने गांव को नंबर एक बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना गांव एक नंबर बनाने पर ही ओडिशा नंबर एक प्रदेश बनकर उभरेगा।





