दुर्गापूजा से पहले मिल जाएगा इन सरकारी कर्मियों को वेतन

कोलकाता– राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को इस बार दुर्गापूजा के पहले वेतन मिल जाएगा। षष्ठी के पहले 25 सितंबर को सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

Durgapuja will get the salaries to these government employees

 

वित्त विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को नोटिस जारी कर दिया है।नवान्न सूत्रों के मुताबिक वित्त विभाग ने सभी विभागों और जिला प्रशासन को भी 25 सितंबर को वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि स्कूल शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों व पंचायत के सरकारी दफ्तरों में कार्यरत कर्मियों को पहले वेतन दिया जाएगा।

अभी-अभी: हुआ बड़ा खुलासा भ्रष्टाचार में मोदी के ये बड़े मंत्री की हो गई छुट्टी, पीएम के दावे पर लगा दाग

इसके साथ ही जो सरकारी मासिक भत्ता व मजदूरी पाते हैं उन्हें भी 25 सितंबर को ही भुगतान कर दिया जाएगा। 25 सितंबर को वेतन भुगतान करने के लिए 8 सितंबर तक संबंधित फाइल वित्त विभाग के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने दुर्गापूजा और ईद के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को बोनस और अग्रिम राशि देने की भी घोषणा की थी। दुर्गापूजा के पहले जो कर्मचारी बोनस पाने केहकदार होंगे उन्हें बोनस और अधिक वेतन पाने वाले सरकारी कर्मचारियों को अग्रिम राशि का भी भुगतान होगा। इस बार 26 सितंबर को षष्ठी है। उसके बाद लगातार पांच दिन विजय दशमी तक पूजा का उत्साह रहेगा।

Back to top button