हल्दी के पानी का ये उपाय कर ले पत्नी, चमक जाएगी पति की किस्मत

धर्म शास्त्रों में पत्नी को पति की अर्द्धांगिनी माना गया है यानि की वो पति का ही अंग मानी जाती है .. ऐसे में शास्त्रों में किसी भी धार्मिक कार्य के लिए पति के साथ पत्नी का होना भी अनिवार्य माना गया है। मान्यता है कि पत्नी के बिना पति का कोई धार्मिक कार्य या अनुष्ठान पूर्ण नहीं हो सकता है। अगर पत्नी, पति के साथ पूजा अनुष्ठान में भाग लेती है तो ही वो सफल माना जाता है और पति को उसका उचित पुन्य मिलता है। इस तरह पत्नी के सभी कर्मों का पुन्य उसके पति के साथ जुड़ता है। यही वजह है कि ज्योतिष शास्त्रों में भी पति के सफलता के लिए पत्नी को करने योग्य कुछ उपाय बताए गए है .. आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

 हल्दी के पानी का ये उपाय कर ले पत्नी, चमक जाएगी पति की किस्मतधर्म शास्त्रों में जहां पत्नी को बहुत से अधिकार मिले हैं वहीं कुछ आवश्यक कर्त्व्यों का भी निर्धारण किया गया है। पति के लम्बी आयु के साथ पति की सफलता की कामना के लिए कुछ पत्नी को कुछ आदर्श कर्म बताएं गए है क्योंकि मान्यता है कि जो भी शुभ काम पत्नी करती है, उसका सीधा फल पति को मिलता है। इसीलिए ज्योतिष में भी कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो पत्नी के द्वारा करने पर पति की परेशानियां दूर हो सकती हैं। तो चलिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के बताए ऐसे ही कुछ खास उपायों के बारे में जानते हैं।

पहला उपाय:

इसके लिए महिला को सुबह जल्दी उठना है और फिर स्नान करने के बाद देवी लक्ष्मी की छवि के सामने एक लोटे में हल्दी का पानी भरकर रख देना है। इसके बाद देवी लक्ष्मी के मंत्र ऊँ महालक्ष्मयै नम: का जाप करते हुए मां लक्ष्मी की स्तुति करें और कुछ देर के लिए वो हल्दी का पानी वहीं रखे रहने दें और फिर थोड़ी देर बाद उस हल्दी के पानी को घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़कें। ऐसा प्रतिदिन करने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है और घर के सभी दोष दूर होते हैं.. साथ ही इससे देवी-देवता का आशीर्वाद घर में बना रहता है। वहीं इस उपाय के प्रभाव से पति की सफलता में आ रही बाधाएं खत्म हो जाती हैं।

दूसरा उपाय:

इसके साथ ही अगर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो इसके लिए हर शुक्रवार स्नान-ध्यान कर दक्षिणावर्ती शंख में जल भर कर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें। वैसे अगर ये उपाय पति-पत्नी दोनो को एक साथ करें श्रेयस्कर होता है.. इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

तीसरा उपाय:

अगर घर में आर्थिक समस्या बनी रहती है और हर कोशिश के बाद भी आर्थिक तंगी से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो इसके लिए प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान आदि कर्मों के बाद देवी लक्ष्मी की छवि के सामने बैठकर कमलगट्टे की माला से 108 बार मंत्र ‘ऊँ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ऊँ नम:’ का जप करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन से सम्बंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं। वैसे ये उपाय भी पति-पत्नी दोनों एक साथ करें तो अधिक प्रभावी होगा।

Back to top button