तो सिर्फ एक कुत्‍ते की तलाश में क्यों परेशान है पटना के होनहार पुलिस अधिकारी, जानें पूरा मामला

पटना। बिहार पुलिस इन दिनों काफी परेशान है। एक ओर जहां अपराधी लगातार एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसे सुलझाना काफी मुश्किल है। पटना पुलिस के एक होनहार अधिकारी इन दिनों एक ऐसे मामले को सुलझाने में काफी व्‍यस्‍त हैं। गर्मी में यहां वहां भटक रहे हैं। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है। कुछ सुराग भी मिले हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। दरअसल, वे एक कुत्‍ते की तलाश में हैं, जिसे चोर अपने साथ लेकर चले गए हैं। तो सिर्फ एक कुत्‍ते की तलाश में क्यों परेशान है पटना के होनहार पुलिस अधिकारी, जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाचस्पति नगर के अशोक बिहार कॉलोनी निवासी राकेश रंजन सिंहा ने पुलिस को बताया कि उनके पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड को चोरों ने चोरी कर लिया। गृहस्वामी के अनुसार कुत्ता बालकानी में चेन से बंधा था। बगल के सीसीटीवी फुटेज में तीन अज्ञात चोरों द्वारा जर्मन शेफर्ड को ले जाते हुए देखा गया है। कुत्ते की कीमत लगभग बीस हजार रुपये है। पालतु कुत्ता की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसे खोजने में जुट गई है। कई दूसरी जिम्मेदारियों के बीच गर्मी में एक कुत्ते को ढूंढ निकालने की चुनौती को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मिलने वाले हर एक सुराग पर पुलिस मुस्तैद है।

इस बाबत थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गृहस्वामी के बयान पर मामला दर्ज कर कुत्ते की खोज में अनुसंधानक ऋषिकेश उपाध्याय जुटे हैं। उन्हें कई सुराग मिले हैं। चोरी हुए कुत्ते की तलाश में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पूर्व में भी सुलतानगंज थाना क्षेत्र से एक डीएसपी का कुत्ता चोरी चला गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सुलतानगंज पुलिस ने आलमगंज थाना के मीरशिकार टोली से बरामद किया था। इस मामले में दोषी पर न्यायालय ने जुर्माना भी किया था।

Back to top button