धोनी के हेलमेट पर क्यों नहीं होता तिरंगा? वजह जानकर माही के लिए बढ़ जाएगा और भी सम्मान

आप सभी ने दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के हेलमेट पर तिरंगे का स्टिकर लगा हुआ तो देखा ही होगा ।लेकिन क्या आप को मालूम हैं की हमारे देश के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगे का स्टीकर नहीं लगते हैं ।क्या आप को मालुम हैं की धोनी ऐसा क्यों करते हैं ? अगर नहीं तो आइये आप को बताते हैं ।

 

भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर धोनी जब विकेटकीपिंग करते समय अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाए रहते थे। लेकिन अब उन्होंने अपने हेलमेट से तिरंगा हटा दिया।

 

बेहतरीन विकेटकीपर धोनी को आप सभी ने अकसर हेलमेट उतार कर कैप में विकेटकीपिंग करते हुए तो अक्सर देखा ही होगा ।इस दौरान विकेटकीपर को हेलमेट मैदान में रखना होता हैं ।काफी बार ऐसा होता हैं जब एक विकेटकीपर हेलमेट को ऐसे ही मैदान में फेक देता हैं ।

 

हेलमेट पर देश का झंडा लगा हुआ होता हैं और ऐसे में उसे मैदान में पड़े रखना सही नहीं हैं और इसी वजह से धोनी जब विकेटकीपिंग करते हैं उस दौरान में हेलमेट से तिरंगे का स्टिकर हटा देते हैं ।आप की जानकारी के लिए बता दे की धोनी एक क्रिकेटर होने के साथ साथ एक आर्मी मैन भी हैं इस वजह से वह देश के तिरंगे का सम्मान करना बहुत अच्छे से जानते हैं ।

Back to top button