फटे मोजे क्यों पहनते हैं फुटबॉलर? डिजाइन है या कोई बड़ी वजह?

इन दिनों फुटबॉल जगत में यूरो कप की धूम मची हुई है. अब फाइनल मुकाबला स्पेन और इंग्लैंड के बीच होना है. दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमी इस मैच को देखने के इंताजर में हैं. स्पोर्ट्स से जुड़ी कई ऐसी अजब-गजब बातें हैं, जिनके बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता होता है. हालांकि, स्पोर्ट्स प्रेमी दावा करते हैं कि वो अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स के बारे में सब कुछ जानते हैं. आज हम फुटबॉल (Why footballers got holes in their socks) से जुड़ा एक रहस्य लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद फुटबॉल को पसंद करने वाले भी नहीं जानते होंगे. हाल ही में इंग्लैंड के मैच में आपने गैर किया होगा कि खिलाड़ियों के मोजे फटे हुए थे. ये पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी खिलाड़ी छेद वाले मोजे पहनते रहे हैं. क्या आप इसका कारण जानते हैं?
अगर आपको लग रहा है कि ये सिर्फ डिजाइन है, इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं है, तो आप गलत हैं. कई बार खिलाड़ी (England footballers cut holes in socks) अपने मोजों में छेद खुद ही कर लेते हैं. फील्ड पर फटे मोजे दिखने में चाहे जैसे लगें, पर खिलाड़ियों को ऐसे मोजों से काफी सहूलियत होती है. मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार फिजियोथेरापिस्ट निकी डी लियोना ने इसका जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि फटे मोजों की वजह से खिलाड़ियों को मूवमेंट में आसानी होती है.
खिलाड़ियों के लिए गजब की है ये ट्रिक
बीबीसी से बात करते हुए निकी ने कहा कि फुटबॉलर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मोजे ऐसे डिजाइन किए जाते हैं कि वो ज्यादा टाइट रहें और लेग मसल्स को को कवर करने के साथ उन्हें गर्म भी रखें. इसके साथ ही ये मोजे शिन पैड को अपनी जगह पर रहने में भी मदद करते हैं. हालांकि, ये मोजे कई बार इतने ज्यादा टाइट होते हैं कि खिलाड़ियों के मूवमेंट को रोकते हैं. खिलाड़ी खुद ही अपने मोजों में ये छेद बना लेते हैं जिससे उनकी पैर की मसल्स में खून का दौरान बढ़ जाए. छेद होने से मोजे ज्यादा एक्सपैंड कर सकते हैं.
पहले से खिलाड़ी अपना रहे ये ट्रिक
निकी ने कहा कि खिलाड़ियों को लगता है कि छेद करने से खिलाड़ी अपनी काफ की मसल पर प्रेशर नहीं पड़ने देना चाहते, इससे उन्हें खेलने में आसानी होती है. उन्होंने बताया कि ये नई ट्रिक नहीं है और यूरो कप से पहले भी कई बार देखने को मिली है. इस तरह खिलाड़ियों के पैर में क्रैंप्स भी नहीं होते हैं.





