दीपिका की सफलता पर इमोशनल हुए हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे दी बधाई

मुंबई. पद्मावती’ यानी दीपिका पादुकोण का नाम दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुआ हैं। इस साल दीपिका बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं जिनके नाम इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो पाई हैं। दीपिका का नाम इस लिस्ट में आने पर हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। दीपिका की सफलता पर इमोशनल हुए हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे दी बधाई

टाइम्स मैगजीन से बातचीत में विन ने कहा- दीपिका पादुकोण सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिनिधित्व करती हैं।धरती के पास सबसे अच्छी चीज दीपिका है जो इसने दुनिया को दी है। विन आगे कहते हैं- जब दीपिका उस खास फिल्म के लिए आईं तो उस वक्त उन्हें अहसास हुआ कि उनके अगल-बगल किसी खास शख्स ने दस्तक दी है और जैसे ही वो कमरे में दाखिल हुईं एक खास तरह की ऊर्जा, एक खास तरह की कैमिस्ट्री देखने को मिली। ऐसा लगा कि कुछ खास वादा किया गया था जो हकीकत में तब्दील हो गई। 

दीपिका ने कहा माननी होगी ये शर्त 
दीपिका की तारीफ में विन ने आगे लिखा- उनका शेड्यूल उस मूवी के साथ मैच नहीं कर रहा था। लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। ये बात अलग है कि दीपिका ने कहा कि वो इस मूवी को करना चाहती हैं, लेकिन आपको मेरी शर्त माननी पड़ेगी। शर्त ये है कि आप को इंडिया आना होगा। भगवान का वो शुक्रिया करना चाहेंगे कि वो डील पूरी हो गई। विन डीजल के अलावा इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर खुशी जाहिर की और दीपिका और विराट कोहली को बधाई दी है। 

ये भारतीय भी शामिल 
मैगजीन की लिस्ट में दीपिका पादुकोण के अलावा विराट कोहली का नाम शामिल किया गया है। अपने शानदार अभिनय से दिलों पर राज़ करने वाली दीपिका की देश-विदेश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। इस लिस्ट में माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला , ओला कैब्स के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल का नाम शामिल है। मैगज़ीन ने कहा- दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों के बारे में हमारा मानना है कि यह समय उनका है।

#xXxThursdays

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel) on Jul 27, 2017 at 1:16pm PDT

 

Back to top button