WHO शोध: एड्स से भी ज्यादा घातक है यह बिमारी, समय रहते इलाज ना किया गया तो…

आज के समय में लोगों की तेजी से बदलती लाइफ स्टाइल और खान-पान की वजह से उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही में से कई बीमारियाँ ऐसी भी हैं जिनका समय रहते इलाज ना किया गया तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। आज हम आपको इस क्रम में एक ऐसी घातक बिमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एड्स से भी ज्यादा खतरनाक होता है। WHO द्वारा किये गए एक शोध से यह बात सामने आई है कि पुरे विश्व में एड्स से भी ज्यादा मौतें हेपेटाइटिस B की वजह से होती है।

WHO शोध: एड्स से भी ज्यादा घातक है यह बिमारी, समय रहते इलाज ना किया गया तो...

यह एक बहुत ही खतरनाक बिमारी होती है। यह इंसान के शरीर में HBV वायरस फैलने की वजह से होती है। यह वायरस भी HIV के वायरस की तरह ही इन्फेक्टेड ब्लड या इन्फेक्टेड पार्टनर के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने से फैलता है। इसकी वजह से लीवर में इन्फेक्शन फ़ैल जाता है। इसकी वजह से लीवर फेलियर या कैंसर जैसी स्थिति बनने लगती है। कई लोगों को यह बिमारी होती है, लेकिन इसके लक्षणों की पहचान ना होने की वजह से इसका इलाज समय पर नहीं करवा पाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको ये लक्षण दिखाई देने लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शव यात्रा देखते ही करना कभी न भूले ये काम, पूरी होगी हर मनोकामना

हेपेटाइटिस B होने पर दीखते हैं ये लक्षण:

अगर आपके चेहरे और आँखों का रंग अचानक ही पीला पड़ने लगे तो इसे साधारण घटना ना समझें। यह हेपेटाइटिस बी होने के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

कई बार जब हम मूत्र त्याग करते हैं तो उसका रंग साधारण से बदला-बदला लगता है। अगर यह कभी-कभी होता है तो माना जाता है कि शरीर में पानी की कमी की वजह से ऐसा हो रहा होगा। लेकिन अगर आपके यूरिन का रंग भूरा या ऑरेंज हो गया हो तो इसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ। हो सकता है कि यह हेपेटाइटिस बी होने के लक्षण हों।

अगर आप काफी समय से बीमार चल रहे हैं और काफी इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको हेपेटाइटिस बी की जांच करवानी चाहिए। इसके लिए आप तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपने बारे में उन्हें बताकर जांच करवाएं।

कई बार कुछ लोगों को लगातार कई महीनों से थकान और कमजोरी महसूस होती है। ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अच्छा खान-पान ना होने की वजह से या काम के तनाव की वजह से ऐसा हो रहा होगा, लेकिन यह हेपेटाइटिस बी के लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। कई बार जी मिचलाता है और बार-बार उल्टी करने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा लगातार हो रहा हो तो इसे साधारण समझने की बिलकुल भी भूल ना करें। तुरंत डॉक्टर से मिलें और अच्छे से जांच करवाएं।

Back to top button