वो कौन-सा राज्य है, जहां बहती हैं 48 नदियां, देश में सबसे ज्यादा

भारतीय लोगों के जीवन में देश में बहने वाली नदियां बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. खेती-बारी से लेकर भारतीय धर्मों में भी इनका बहुत ज्यादा महत्व है. इंटरनेट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 400 से ज्यादा छोटी-नदियां बहती हैं. इनमें से ज्यादातर 8 प्रमुख नदियों में मिल जाती हैं, जिसमें गंगा, सिंधु, गोदावरी, नर्मदा, ब्रम्हपुत्रा, कृष्णा, यमुना और ताप्ति जैसी नदियां शामिल हैं. ये तमाम नदियां खेती के लिए लाभदायक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का उत्तम स्त्रोत होती हैं. नदियां न केवल जल प्रदान करती हैं, बल्कि घरेलू एवं औद्योगिक गंदे व अवशिष्ट पानी को अपने साथ बहकर भी ले जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का वो कौन-सा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं?

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि इस राज्य में 48 से भी ज्यादा नदियां बहती हैं, जिनमें से ज्यादातर नदियों का विलय गंगा में हो जाता है. यकीन मानिए, इस सवाल का जवाब बहुत से लोग नहीं जानते होंगे. वैसे बात नदियों की करें तो हम भारतीय नदियों को सिर्फ जल स्त्रोत के रुप में नहीं देखते हैं, हम उन्हें जीवनदायिनी देवी-देवताओं के रुप में देखते हैं. वैसे, हम फिर वापस सवाल पर आते हैं कि क्या आप उस राज्य का नाम जानते हैं, जहां सबसे अधिक नदियां बहती हैं. अगर नहीं जानते तो हम आपको थोड़ा इशारा कर देते हैं. वो राज्य देश में जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा है.

जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश का. यूपी देश का वो राज्य है, जहां सबसे ज्यादा कुल 48 नदियां बहती हैं. इसमें प्रमुख रुप से गंगा, यमुना, चम्बल, घाघरा और बेतवा नदी शामिल हैं, जो लोगों के जीवनयापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. आइए आज हम आपको उन सभी नदियों के नाम बताने जा रहे हैं, वो भी अल्फाबेटिकल, जो उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती हैं. इनमें से कई नदियां दूसरी नदियों में मिल जाती हैं. जैसे इलाहाबाद में गंगा नदी में यमुना और सरस्वती मिलती हैं. हालांकि, इस लिस्ट में सरस्वती नदी का नाम शामिल नहीं है, क्योंकि वो अब कहीं दिखाई नदीं देती है.

उत्तर प्रदेश में बहने वाली नदियों के इस लिस्ट में बनारस में बहने वाली अस्सी नदी, नेपाल से आने वाली बाबई नदी, बकुलाही नदी, बनास नदी, बेलन, बेसु, बेतवा, भैंसाही, भैंसाई, चम्बल, छोटी सरयू, देवहा, धासन, जॉनपुर में बहने वाली गांगी, गंगा, गोमति, घाघरा, हिंडन, जामनी, काली नदी, कहार, कर्मनासा, कथाना, केन, खोखरी नदी, उत्तराखंड से निकलने वाली कोसी, कुकरैल नदियां शामिल हैं. इसके अलावा मगई नदी, मेघाई, पिराई, रामगंगा, रिहांड, रोहनी, साई नदी, सरायन, ससुर खदेरी, सेंगर, शारदा, सिंध, सोन नदी, सोत, सुहेली, तमसा, उल नदी, वरुणा, वकाल, वेस्ट राप्ती और यमुना नदी. ये कुल 48 नदियां हैं, जो यूपी में बहती हैं.

Back to top button