दुनिया में कहां है ‘अमीरों का शहर’? यहां हर 24वां आदमी है करोड़पति

क्या आप उस शहर के बारे में जानते हैं, जहां दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं. जी हां, यहां का हर दूसरा शख्स आम लोगों से ज्यादा अमीर है. चलिए हम आपको बताते हैं कि इस शहर में लोग इतने अमीर कैसे हैं और यहां करोड़पतियों की संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है.

दुनिया का हर इंसान पैसा चाहता है. शायद ही आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हों, जहां सिर्फ और सिर्फ अमीर लोग रहते हैं. यहां का हर 24वां आदमी करोड़पति है और इनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. आप सोच रहे होंगे कि ये शहर कहां हो सकता है, तो आपको बता दें कि ये सुपरपावर अमेरिका की एक ड्रीम सिटी है.

यहां रहते हैं सबसे अमीर लोग …
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हर 24वां व्यक्ति करोड़पति है. हेनले एंड पार्टनर्स की ओर से जारी सबसे अमीर शहरों की इस सूची के मुताबिक न्यूयॉर्क में लगभग 3,49,500 करोड़पति रहते हैं. पिछले 10 वर्षों में ये संख्या लगभग 48 प्रतिशत बढ़ी है. न्यूयॉर्क की कुल जनसंख्या लगभग 82 लाख है, ऐसे में वहां रहने वाला हर 24वां शख्स करोड़पति है. रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में 60 सुपर रिच लोग भी रहते हैं, जबकि 744 लोगों के पास 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है.

भारत का एक भी शहर नहीं टॉप 10 में
इस सूची में हेनले एंड पार्टनर्स ऐसे लोगों को शामिल करते हैं जिनके पास कम से कम 1 मिलियन डॉलर का निवेश है. दूसरे स्थान पर सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र है, जिसमें 3,05,700 करोड़पति रहते हैं. सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद टोक्यो में 2,98,300 करोड़पति हैं. हालांकि, एक दशक में इस शहर में करोड़पतियों की संख्या में 5 प्रतिशत की कमी आई है. सूची में चौथे स्थान पर मौजूद सिंगापुर में 2,44,800 करोड़पति हैं. भारत का कोई शहर इसमें टॉप 10 का हिस्सा नहीं है लेकिन पिछले एक दशक में यहां अमीर लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. वहीं, लंदन में करोड़पतियों की संख्या में एक दशक में 10 फीसदी की गिरावट आई है.

Back to top button