जब पड़ोसी के घर से खून से लथपथ निकली बच्ची ने बतायी माँ को पूरी बात, सुनकर माँ के उड़े होश

नई दिल्ली: आज के समय में इंसान अपनी इंसानियत भूलकर जानवरों से भी बदतर बनता जा रहा है। आज लोगों को किसी का भरोसा तोड़ते वक़्त नहीं लगता है। किसी के ऊपर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता है। कई बार लोगों को भरोसे की भारी कीमत चुकानी पड़ती है, जैसे इस मासूम बच्ची को चुकानी पड़ी। हाल ही में दिल्ली के नरेला इलाके में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को पड़ोस के एक युवक ने अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की माँ के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मासूम मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली है। वह अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रहती है। मासूम के पिता वाहन चालाक हैं

पीड़िता की माँ घर का खर्च चलाने के लिए बवाना सेक्टर में स्थित एक फैक्ट्री में मशीन चलाने का काम करती है। काम के समय वह अपने तीनों बच्चों को पड़ोसी के घर पर छोड़कर चली जाती थी। क्रिसमस के दिन भी वह अपने बच्चों को पड़ोसी के घर छोड़कर फैक्ट्री गयी हुई थी। उसे क्या मालूम था कि उसकी मासूम बच्ची के साथ ऐसा कुछ हो जायेगा। इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला 21 साल का अरजूब बच्ची को टॉफ़ी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया।

उसनें मौका पाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में मासूम बच्ची किसी तरह पड़ोसी के घर पहुँची। पड़ोस की महिला ने बच्ची की माँ को सारी बातें बताई। माँ ने जब अपनी बच्ची से पूछा तो उसनें सारी बातें अपनी माँ को बताई। पूरी घटना सुनकर माँ के होश ही उड़ गए। उसके हाथ-पैर ठंढे हो गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Back to top button