इंसान धरती पर कब और कहां से आए? दिखने में कैसे थे, किस तरह हुआ इनका विकास

कभी न कभी आपके भी मन में सवाल आया होगा कि धरती पर इंसान कब आए? कहां से से आए? दिखने में कैसे थे, और इनका विकास किस तरह हुआ? आधुनिक मानव बनने में इंसान किन-किन चरणों से गुजरा? आमतौर पर हम जानते हैं कि हमारे पूर्वज होमो सेपियंस थे. जंगलों में रहते थे. फूल-पत्तियां और मांसाहारी भोजन से पेट भरते थे. लेकिन अब साइंटिस्ट ने इसके बारे में विस्तार से बताया है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मिथसोनियन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से जुड़े साइंटिस्ट ने इसके बारे में लंबी रिसर्च की. बताया कि आज से लगभग 550 लाख वर्ष पूर्व प्रथम आदिम प्राइमेट का विकास हुआ. इसे आप धरती पर पहला इंसान भी कह सकते हैं. लेकिन वे देखने में इतने अजीब थे, कि अगर आज आप उन्हें देखें तो शायद ही यकीन करेंगे कि ये कभी इंसानों के पूर्वज भी थे. इन्हीं से 150 लाख साल पहले होमिनिडे का जन्म हुआ. जिन्हें गिब्बन या महान वानर के नाम से भी पहचाना जाता है.
गिब्बन से गोरिल्ला का विकास
साइंटिस्ट के मुताबिक, लगभग 70 लाख साल पहले इन गिब्बन से गोरिल्ला का विकास हुआ. इन्हीं ये चिम्पांजी पैदा हुए और बाद में इंसानों के अलग-अलग वंश पैदा हो गए. वैज्ञानिकों को इस बात के सबूत मिले हैं कि लगभग 55 लाख साल पहले जो प्राचीन मानव पैदा हुए, वे दिखने में चिम्पांजी और गोरिल्ला की तरह ही नजर आते थे. इन्हें अर्डिपिथेकस कहा गया. इसके बाद 40 लाख साल पहले वानों की तरह दिखने वाले मानवों का जन्म हुआ. इनके पास पास चिंपांज़ी से बड़ा दिमाग नहीं था, लेकिन अन्य मानव जैसी विशेषताएं थीं. 29 से 39 40 लाख साल पहले आस्ट्रेलोइपिथेकस एफरेन्सिस अफ्रीका में रहते थे.
27 लाख साल पहले पैरेन्थ्रोपस का जन्म
वैज्ञानिकों के मुताबिक, 27 लाख साल पहले पैरेन्थ्रोपस का जन्म हुआ, जो जंगलों में रहते थे. इनके पास चबाने के लिए विशाल जबड़े थे. इनमें से ज्यादातर मांसाहार करते थे. इनका कुछ और विकास हुआ तो 26 लाख साल पहले इन्होंने हाथ की कुल्हाड़ियां बनाईं, ताकि जानवरों का शिकार कर सकें. लगभग 23 लाख साल पहले माना जाता है कि होमो हैबिलिस पहली बार अफ़्रीका में नजर आए. और जिस मानव को हम देखते हैं, उनका विकास या उनकी उत्पत्ति 18 से 19 लाख साल पहले मानी गई है. इसके जीवाश्म भी रिकॉर्ड किए गए हैं.





