WhatsApp ने अब पूरी दुनिया में लागू की यह पाबंदी, सुनकर आप भी कहेगे Omg…

फर्जी खबरों और अफवाहों पर विराम लगाने के उद्देश्य से अब वाट्सएप ने सिर्फ पांच लोगों को संदेश भेजने की पाबंदी पूरी दुनिया में लागू कर दी है। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफार्म की पॉलिसी और कम्यूनिकेशन की वाइस प्रेसिडेंट विक्टोरिया ग्रांड ने सोमवार को यह जानकारी जाकार्ता में दी।
उन्होंने कहा, ‘आज से हम पूरे विश्व में पांच संदेश भेजने की पाबंदी शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले वाट्सएप का प्रयोग करने वाला कोई भी यूजर 20 समूहों या व्यक्तियों को संदेश भेज सकता था।
बता दें कि यह पाबंदी भारत में पिछले साल जुलाई महीने में ही लागू कर दी गई थी। सोमवार को वाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा कि इस कदम से उसे निकट संपर्कों में रहने वाले लोगों के निजी संदेशों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
जियो ने लांच किया JioRail ऐप, अब फीचर फोन से बुक कर सकेंगे रेल टिकट
ब्लॉग में आगे कहा गया है कि यह निर्णय लेने से पहले जुलाई में भारत में प्रतिबंध लगाए जाने के दौरान कंपनी ने इसका मूल्यांकन करने के साथ ही उपयोगकर्ताओं से फीडबैक लिया। भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया को अपना प्रमुख बाजार मानने वाले वाट्सएप ने कहा है कि वह इसका उपयोग करने वालों से फीडबैक लेता रहेगा और वायरल सामग्री पर नजर रखने के लिए नए तरीकों की तलाश जारी रखेगा।
मैसेजिंग प्लेटफार्म के प्रवक्ता ने बताया कि भारत में प्रतिबंध के दौरान कंपनी को फारवर्ड किए जा रहे संदेशों में 25 फीसद की कमी दिखाई दी है। इस तरह हमारा मानना है कि यह वह संख्या है जो लोग आपस में संपर्क के लिए इस्तेमाल करते हैं। इससे संदेशों का दुरुपयोग रोकने में मदद मिलेगी।





