WhatsApp में आने वाला है Recall फीचर, 5 मिनट के भीतर वापस ले पाएंगे अपना मैसेज

अगली बार व्हॉट्सऐप पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को भेज रहे मैसेज गलती से किसी और को सेंड कर दें बिलकुल चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्हॉट्सऐप में अब आपको 5 मिनट का समय दिया जाएगा कि इस तरह के अनचाहे मैसेज को वापस कर पाएं। व्हॉट्सऐप के फीचर्स की पहले ही जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, व्हॉट्सऐप जल्द ही ‘Recall’ फीचर पेश करने जा रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को किसी भी टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट यहां तक की स्टेटस रिप्लाई को भी वापस करने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा।WhatsApp में आने वाला है Recall फीचर, 5 मिनट के भीतर वापस ले पाएंगे अपना मैसेज

व्हॉट्सऐप इस रिकॉल फिचर को ऐप के 2.17.30+ वर्जन में लाएगी। वर्तमान में व्हॉट्सऐप का वर्जन 2.17.190 है। WABetaInfo ने इससे पहले जानकारी दी थी कि व्हॉट्सऐप ऐसा फीचर लाने जा रहा है जिसके जरिए भेजा हुआ मैसेज डिलीट हो सकेगा। 1.2 अरब मासिक एक्टिव यूजर्स वाला व्हॉट्सऐप दुनियाभर की 50 अलग-अलग भाषाओं में और 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। भारत में व्हॉट्सऐप के 20 करोड़ मासिक एक्टिव यूजर्स हैं।

जल्द आ रहा है जियो का 999 रुपये वाला 4G फोन, जानें खासियत

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे आप अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख सकते हैं। वॉट्सऐप के इस ‘पिन’ फीचर को आप चाहें तो इसके बीट वर्जन पर इस्तेमाल करके देख सकते हैं। किसी चैट पर पिन करने के लिए आप उसे कुछ देर तक दबाएं और फिर टॉप बार में नजर आ रहे पिन निशान को सिलेक्ट करें। सिलेक्ट करने के बाद वह चैट सबसे ऊपर दिखाई देने लगेगी जिसे आपने पिन किया है। एक बार आप जिस यूजर को पिन कर देंगे, अन्य सभी चैट या ग्रुप उस पिन चैट के बाद ही नजर आएंगे। इसमें अभी केवल आप तीन चैट को ही पिन कर सकते हैं। आपने जिस चैट को पिन किया है उसे अनपिन भी कर सकते हैं।

 
Back to top button