OnePlus 9 में क्या होगा खास, रेंडर और Geekbench लिस्टिंग से मिला हिंट

नई दिल्ली। OnePlus 9 का CAD बेस्ड रेंडर इंटरनेट पर देखा जा सकता है। ये ऑफिशियल नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से OnePlus 9 की जो रिपोर्ट्स आ रही थीं उससे मेल खाता है।

91mobiles की तरफ से OnePlus 9 का ये रेंडर शेयर किया गया है। फोन में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं नोटिस कर सकते हैं। लेकिन ये फोन थोड़ा अलग जरूर है।

रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 9 में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी और इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा और हेडफोन जैक इस बार भी नहीं दिया जाएगा।

OnePlus 9 के इस रेंडर में पंचहोल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे का मॉड्यूल देखा जा सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus 9 के सिंगल कोर का स्कोर 1,122 है, जबकि मल्टी कोर में 2,733 है।

OnePlus 9 में Qualcomm Snapdragon 875 प्रोसेसर दिया जाएगा। ये फोन Android 11 बेस्ड Oxygen OS के साथ लॉन्च किया जाएगा और कंपनी इसमें वायरलेस चार्जिंग से लेकर IP68 दे सकती है।

गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में OnePlus 8T लॉन्च किए हैं। इसके अलाव Nord सीरीज के भी कुछ फोन लॉन्च किए गए हैं। फिलहाल कंपनी ने आने वाले इस फ्लैगशिप के बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। आने वाले कुछ हफ़्तों के अंदर OnePlus 9 के बारे में और भी जानकारी मिल सकती है।

Back to top button