मोबाइल का क्या है इस्तेमाल? पूछा गया सवाल, इंग्लिश मीडियम छात्र ने दिया ऐसा जवाब

सोशल मीडिया पर रोज़ाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है . कभी किसी वीडियो में आपको कुछ अलग दिख जाता है तो कभी ऐसा भी होता है कि ट्रेंडिंग बन जाता है. इस वक्त एक ऐसी ही पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. इस वक्त इंटरनेट पर इस पोस्ट को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होते देखा जा रहा है.

इस बार जिस पोस्ट की हम बात कर रहे हैं, वो शिक्षा और परीक्षा से जुड़ी हुई है. अगर आप सोचते हैं कि आंसर शीट में उल्टे-सीधे जवाब सिर्फ हिंदी मीडियम वाले छात्रों की कॉपियों में ही मिलते हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं. ज़रा एक इंग्लिश मीडियम छात्र की कॉपी भी देख लीजिए. एक छात्र ने कमाल कर दिया है और मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर ऐसा जवाब दिया है कि देखकर आप दंग रह जाएंगे.

मोबाइल का क्या है इस्तेमाल?
एक लड़के की आंसर शीट वायरल हुई है. छात्र से सवाल पूछा गया था- मोबाइल का क्या इस्तेमाल होता है? इसके जवाब में लड़कने ने पूरी कहानी लिख दी है. उसने लिखा है – मोबाइल नहीं होगा तो मूड ऑफ रहेगा. मूड ऑफ होगा तो पढ़ाई नहीं होगी, पढ़ाई नहीं होगी तो नौकरी नहीं मिलेगी. नौकरी नहीं होगी तो पैसे नहीं होगी, खाना नहीं मिलेगा. ऐसे में इंसान दुबला होकर खराब दिखेगा. खराब दिखेगा तो कोई पार्टनर नहीं मिलेगा और शादी नहीं होगी. शादी नहीं हुई तो आप अकेले रहकर डिप्रेस हो जाएंगे. डिप्रेशन से बीमारी और फिर मौत हो जाएगा. उसने सबक भी लिखा है – बिना मोबाइल के कोई ज़िंदगी नहीं होती.

लोगों ने दिए दिलचस्प कमेंट
वायरल हो रही पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम creator03319 पर शेयर किया गया है. इसे 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने भी दिलचस्प कमेंट किए हैं. एक यूज़र ने लिखा- ये फैक्ट है. एक अन्य यूज़र ने लिखा – लिखावट सुंदर है.

Back to top button