टीम इंडिया की जर्सी पहनते हुए भावुक मोहम्मद सिराज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T-20 मुकाबले में बेशक टीम इंडिया को हार मिली हो लेकिन एक दौरान एक खास लम्हा भी सामने जब ऑटो रिक्शा ड्राइवर के बेटे मोहम्मद सिराज टीम इंडिया की जर्सी पहनते हुए भावुक हो गए। सिराज को भारत के हेड कोच रवि शास्त्री ने T-20 कैप दी, वह भारत के 71वें T-20 खिलाड़ी बन गए हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T-20 मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। जैसे ही मैच के पहले राष्ट्रगान की शुरुआत हुई, तभी सिराज भावुक हो गए। राष्ट्रगान के दौरान मोहम्मद सिराज का आखों में आंसू आ गए जिन्हें वो अपने हाथों से पोछते नजर आए। अपने देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और इसी बात के चलते भावुक भी हो पड़े मोहम्मद सिराज।

इसे भी पढ़े: हरभजन सिंह ने धोनी की बैटिंग को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा- अब पहले जैसा नहीं रहा धोनी

23 वर्षीय सिराज का आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में चयन हुआ है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल करियर की बात करें तो इन्होंने 16 मैचों में 26 विकेट लिए हैं, लेकिन दूसरे T-20 मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। सिराज T-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 71 भारतीय क्रिकेटर हैं।

 

Back to top button