बारिश में धुल सकता है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में खेला जाने वाला तीसरा टी20 मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शुक्रवार को तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में हैदराबाद में उतरेंगी. लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार शाम को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे पहले रांची और गुवाहाटी में खेले गए पहले दोनों टी20 मैचों पर भी बारिश का असर दिखा था. रांची में तो वर्षा की वजह से डकवर्थ लुइस नियम से मैच का फैसला हुआ और भारत को 6 ओवर में ही जीत का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने 9 विकेट से जीता. हालांकि बारिश के आसार गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 में भी थे लेकिन इस मैच में बारिश नहीं हुई थी.

बारिश में धुल सकता है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में खेला जाने वाला तीसरा टी20 मैच

लेकिन हैदराबाद टी20 पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि शहर में पिछले एक हफ्ते से हर दिन बारिश हो रही है. हालांकि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इस मैच को कराए जाने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं. लेकिन ये तैयारियां भी मैच के दौरान दोबारा बारिश न होने पर ही काम आएंगी. क्यूरेटर वाईएल चंद्रशेखर ने कहा है कि हाल में हुई बारिश से विकेट को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

View image on Twitter

View image on Twitter

 Follow

Martin Smith 

✔@martinsmith9994

A week of heavy rain in Hyderabad has left the outfield a little, umm, spongy. Not sure this is going to dry anything in a hurry #INDvAU

इसे भी देखें:- तो मिल ही गयी आईसीसी चार दिन के टेस्ट मैचों के ट्रायल की मंजूरी, इन दो टीमों के बीच होगा पहला मैच

हालांकि बारिश की वजह से आउटफील्ड पर थोड़ा प्रभाव पड़ा है और इसे सुखाने के लिए कई बड़े पंखे लगाए गए हैं. तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं. भारत ने रांची में खेला गया पहला टी20 9 विकेट से और ऑस्ट्रेलिया ने गुवाहाटी में खेला गया दूसरा टी20 8 विकेट से जीता था.
Back to top button