पानी देने गई थी विधवा बहू, ससुर ने की एेसी हरकत

अजनाला। बेटे की मौत के बाद ससुर अपने बहू पर गलत निगाह रखने लगा। एक दिन बहु ससुर को कमरे में पानी देने गई तो ससुर ने एेसी हरकत की जिससे बहू सन्न रह गई। उसने अपनी विधवा बहू से अश्लील हरकतें कीं। बहू ने विरोध जताया तो ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत थाने में दे दी गई है।पानी देने गई थी विधवा बहू, ससुर ने की एेसी हरकत पानी देने गई थी विधवा बहू, ससुर ने की एेसी हरकत

महिला के मुताबिक उसके पति की दो साल पूर्व मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के कुछ समय बाद ही ससुर उस पर गलत निगाह रखने लगा। बीती 12 अप्रैल को उसका काम से सीधे घर पहुंचा और कमरे में चला गया। वह जब ससुर को पानी देने गई तो ससुर उससे अश्लील हरतें करने लगा।

महिला के मुताबिक उसने जब ससुर का विरोध किया तो वह उसे धमकियां देने लगा। कहा कि अगर उसने इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो वह उसे उसके बच्चों को जान से मार देगा।  पीड़िता ने यह बात अपने भाई को बताई। अब मामले की शिकायत अजनाला थाने में दर्ज कराई गई है।

नशे में पहले ससुर को पीटा फिर गला घोंट कर मार डाला

उधर, तरनतारन में पति पत्नी के विवाद में वल्टोहा में एक दामाद ने पहले अपने ससुर की पिटाई की और फिर रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने पट्टी के अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।

वल्टोहा निवासी मुखत्यार सिंह की उसके दामाद सुखवंत सिंह निवासी आसल उताड़ ने हत्या की थी। थाना वल्टोहा के प्रभारी हरचंद सिंह ने मामले की जांच दौरान खुलासा किया कि सुखवंत सिंह अपनी पत्नी सुखबीर कौर के साथ अक्सर झगड़ता था, जिसके चलते सुखबीर कौर अपने मायके चली आई थी।

पत्नी को मनाने लिए सुखवंत सिंह ससुराल घर पहुंचा। यहां पर दोनों के बीच तकरार हुआ। शराब के नशे में सुखवंत सिंह ने अपने ससुर से मारपीट व सास हरजिंदर कौर और पत्नी सुखबीर कौर से गाली गलौज किया। शराबी सुखवंत सिंह से डरते हुए रजिंदर कौर अपनी लड़की सुखबीर कौर के समेत पड़ोसियों के घर चली गई।

इतने में सुखवंत सिंह ने अपने ससुर मुखत्यार सिंह से मारपीट कर रस्सी से उसका गला घोंट हत्या कर दी। थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि सुखवंत सिंह के खिलाफ उसकी सास रजिंदर कौर के बयानों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि हत्या आरोपित अभी फरार है।

Back to top button