हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए 27 को वोटिंग, 30 को आएगा रिजल्ट

चंडीगढ़। हरियाणा में पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव कमिश्नर डॉ दलीप सिंह ने चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 दिसम्बर को वोटिंग के बाद 30 दिसम्बर को काउंटिंग कर परिणाम जारी किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग दलीप सिंह ने कहा कि अम्बाला, सोनीपत, पंचकूला में 27 को नगर निगम के चुनाव होंगे।

आचार संहिता आज से लागू हुई। 11 से 16 दिसम्बर तक नामांकन भरे जाएंगे। 30 दिसम्बर को मतगणना होगी। अम्बाला नगर निगम में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित है। हर वोटर को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। चुनाव प्रचार के खर्चो पर होगी चुनाव आयोग की नजर। राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव करवाये जाएंगे।हर वोटर की कोविड टेस्ट किया जाएगा।बिना मास्क वाले वोटर्स को मास्क बाटेंगे। सुबह 8 बजे से शाम को 5.30 बजे तक वोटिंग होगी।

ये रहेगा आरक्षण रोस्टर

  • अंबाला नगर निगम मेयर पद महिला के लिए आरक्षित
  • पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए अनारक्षित
  • रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा वर्ग को आरक्षित
  • नगरपालिका सांपला अध्यक्ष पद एससी महिला, धारुहेड़ा व उकलाना अनारक्षित।
Back to top button